×

एक्सप्लोरर

देश में 1 मार्च से लागू होंगे ये बदलाव, जानें आपकी जिंदगी कैसे होगी प्रभावित

1 मार्च से देश में बैंकिंग, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अहम बदलाव होंगे. इन बदलावों का असर आम लोगों के जीवन पर भी पड़ने वाला है.

1 मार्च से देश में कुछ अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इनका संबंध सीधे-सीधे आम लोगों से है. ये बदलाव बैंकिंग,  स्वास्थय और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं. आइये जानते हैं कि 1 मार्च से क्या-क्या बदल जाएगा.

बैंकिंग क्षेत्र का बदलाव विजया बैंक और देना बैंक के IFSC कोड 1 मार्च 2021 से काम नहीं करेंगे. 1 मार्च से ग्राहकों को नए IFSC कोड का इस्तेमाल करना होगा. बैंक ऑफ बड़ौदा इस बारे में ग्राहकों को पहले ही सूचित कर चुका है.

बता दें विजया बैंक और देना बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हो गया है था. यह विलय 1 अप्रैल 2019 से प्रभावी हुआ था. इस विलय के बाद इन दोनों बैंकों के ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर बन गए है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि नए MICR कोड वाली चेक बुक 31 मार्च 2021 तक प्राप्त की जा सकती है.

'विवाद से विश्वास' योजना के तहत जानकारी देने की समय सीमा बढ़ी आयकर विभाग ने शुक्रवार को प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास’ के अंतर्गत विवरण देने की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च और भुगतान के लिए समय 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है.

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘सीबीडीटी ने विवाद से विश्वास कानून के तहत घोषणा करने की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 कर दी है. बिना अतिरिक्त राशि के भुगतान की समयसीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2021 कर दी गयी है.’’ बता दें इस योजना के तहत घोषणा करने की समयसीमा 28 फरवरी थी जबकि विवादित कर राशि भुगतान की समयसीमा 31 मार्च थी.

बुजुर्गों और बीमारों को लगेगा कोरोना वैक्सीन 1 मार्च से स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम नियम लागू होने जा रहा है. 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 1 मार्च से कोविड का टीका लगना शुरू हो जाएगा. सरकारी अस्पतालों में यह मुफ्त लगेगा. वहीं प्राइवेट अस्पतालों में इसका पैसा देना होगा.

प्राइमरी स्कूल खुलेंगे देश के तीन राज्यों में एक मार्च से स्कूल खुलेंगे. यूपी और बिहार में सभी प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5) 1 मार्च से खुल जाएंगे. वहीं हरियाणा सरकार ने 1 मार्च से ग्रेड 1 और 2 के लिए नियमित कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया है. हरियाणा में कक्षा 3 से 5वीं के छात्रों के लिए स्कूल पहले से खुल चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

कंगना रनौत मामला: फर्ज़ी ईमेल केस में क्राइम ब्रांच ने ऋतिक रोशन से की करीब पौने 3 घंटे पूछताछ

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget