Election Fact Check: आंध्र प्रदेश में YSRCP की हार और NDA की जीत दिखाने वाला एग्जिट पोल, जानें क्या है दावे का सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर द न्यूज मिनट के लोगो के साथ एग्जिट पोल का एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें एनडीए की जीत और जगन मोहन रेड्डी की हार बताई गई है. यह पोस्ट फर्जी है.

Continues below advertisement

Andhra Pradesh Assembly Election 2024 Exit Poll Fact Check: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े एक एग्जिट पोल का पोस्ट वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट में एग्जिट पोल के जरिये बताया गया है कि किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं. इस ग्राफिक में द न्यूज मिनट का लोगो भी लगा हुआ है. द न्यूज मिनट बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित एक डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म है.

Continues below advertisement

इस वायरल पोस्ट में इंडिया टुडे-एक्सिस, सीएनएन न्यूज 18-आईपीएसओएस, टाइम्स नाउ-वीएमआर, रिपब्लिक-जन की बात, रिपब्लिक-सीवोटर, न्यूजएक्स-NEΤΑ और टुडेज चाणक्य सहित विभिन्न संगठनों के एग्जिट पोल इसमें दिए गए हैं. सभी एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को आंध्र प्रदेश की मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआरसीपी से आगे दिखाया गया है.

आंध्र प्रदेश में, एनडीए गठबंधन में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी (जेएसपी) शामिल है.

फेसबुक पोस्ट में लिखा है: "मुस्कुराते रहो".

न्यूजमोबाइल की टीम ने इस दावे का फैक्ट चेक किया और तमाम तथ्यों को देखने के बाद इसे फर्जी पाया.

वायरल फोटो की रिवर्स इमेज सर्च करने पर टीम ने पाया कि द न्यूज मिनट की प्रधान संपादक धन्या राजेंद्रन ने इसे 15 मई को अपने एक्स पेज पर शेयर किया था. उन्होंने वायरल दावों में से एक को दोबारा पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रिय टीडीपी और वाईएसआरसीपी समर्थक. कोई एग्जिट पोल का नतीजा नहीं आया है. कोई क्लू नहीं कि यह ग्राफ़िक कहां का है.''

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola