मैं क्या शिलाजीत की रोटी खाता था? यौन शोषण के आरोपों पर बोले WFI चीफ बृजभूषण सिंह

Brij Bhushan Singh: WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह ने अपने खिलाफ चल रहे प्रदर्शन और आरोपों पर बोलते हुए कहा, मैं क्या... पढ़ें.

Continues below advertisement

Brij Bhushan Singh News: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का चल रहा विरोध प्रदर्शन दिन पर दिन गरमाता दिख रहा है. 7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है. 

पहलवानों के लगाए जा रहे आरोपों पर बृजभूषण ने कहा, 'पहले ये कह रहे थे कि मैंने 100 बच्चों का यौन शोषण किया. फिर कहने लगे 1000 बच्चों का हुआ. मैं क्या शिलाजीत की रोटी खाता था?' उन्होंने आगे कहा, 'ये लोग जंतर-मंतर पर चले जाएं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा.' बृजभूषण ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए अपनी सफाई में बोलते हुए ये बयान दिया. उन्होंने कहा, जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान राजनीति से प्रेरित हैं. 

Continues below advertisement

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola