अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक पर भारी पड़ा था लॉकडाउन, इस छोटी-सी बात पर लेना चाहते थे 'तलाक'

बिग बॉस 14 फेम अभिनव शुक्ला ने विनर रहीं रुबीना दिलाइक से तलाक की असली वजह का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि कहा ये वजह जानकार कोई भी हंसेगा. अभिनव ने बताया कि रुबीना के कोफी नहीं लेकर जाने पर शुरू हुई लड़ाई तलाक के लेने तक पहुंच गई थी.

Continues below advertisement

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स रहे अभिनव शुक्ला और विनर रुबीना दिलाइक की लव स्टोरी बहुत प्रेरणादायक है. दोनों की मुलाकात एक दोस्त के घर गणपति सेलिब्रेशन के दौरान हुई थी. अभिनव ने रुबीना को वहां साड़ी में देखा और उनसे प्यार कर बैठे. हालांकि रुबीना ने पहले उन्हें प्रपोज किया या. साल 2015 में रुबीना और अभिनव ने एक-दूसरे को डेट किया और साल 2018 में दोनों ने शादी की.

Continues below advertisement

बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में रुबीना ने खुलासा किया कि दोनों के बीच बहुत लड़ाई होती है और काफी मतभेद है जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था, लेकिन तलाक लेने से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 6 महीने का वक्त दिया था. अभिनव शुक्ला ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर किस वजह से दोनों की बीच तालाक तक बात पहुंची.

इस वजह से तलाक तक पहुंची बात

अभिनव शुक्ला ने कहा,"मैं ईमानदारी से कहूं, तो आप हंसने लगेंगे. मैं उनके(रुबीना) लिए कोफी ले जाना भूल गया था. मैं मजाक नहीं कर रहा हूं." अभिनव ने आगे कहा कि लॉकडाउन का वक्त बहुत ही मुश्किल रहा और इसने हमारे रिलेशनशिप में दरार को और बढ़ा दिया. अभिनव ने कहा,"देखो, कुछ ऐसी चीजें थीं. हम दोनों ही बहुत स्ट्रॉन्ग शख्स हैं. हमारे अपने स्ट्रॉन्ग ओपिनियन हैं."

दिया था छह महीने का वक्त

अभिनव ने कहा,"और दोनों की सोच आपने तो देख ही लिया होगा बिग बॉस में, अलग-अलग है. तो जब वो सोच क्लैश होती है, तो चिंगारी भड़कती थी. लॉकडाउन हर किसी के लिए बहुत बुरा दौर रहा है और हमारे लिए भी ये मुश्किल भरा रहा. हमने एक-दूसरे को छह महीने दिए थे."

यहां देखिए रुबीना-अभिनव का ये वीडियो-

रुबीना और अभिनव की दोबारा शादी

हालांकि अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है. दोनों का कहना है कि बिग बॉस ने उन्हें अहसास कराया है कि दोनों के लिए एक-दूसरे के लिए बहुत जरूरी है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं. टकराव हर किसी के बीच होता है और प्यार भी.  अभिनव ने वैलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड में रुबीना के साथ डिनर डेट किया था और उनसे दोबारा शादी का करने का प्रस्ताव रखा था. जिसे रुबीना ने स्वीकार किया.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 14 जीतने के बाद Rubina Dilaik ने अपने फोन में सबसे पहले किया ये काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस Twinkle Khanna ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की अपनी अजीबोगरीब तस्वीर, बेटे आरव के लिए कह दी ये बड़ी बात

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola