'दृश्यम 2' के हिंदी रीमेक की खबर पक्की, अजय देवगन के साथ फिर नज़र आएंगी तब्बू

'दृश्यम' की हिंदी रीमेक 2015 में रिलीज हुई थी और फिल्म‌ में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तब्बू, मृणाल जाधव मुख्य भूमिकाओं में थे. अब 'दृश्यम 2' आने वाली है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी Buzz है.

Continues below advertisement

हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म 'दृश्यम 2' लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है. जीतू जोसेफ निर्देशित सस्पेंस/थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 2' थिएटर में रिलीज की गई पहले पार्ट की तरह ही लोगों को खासी पसंद आ रही है. बाद में हिंदी समेत कई भाषाओं में इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक बना था. अब 'दृश्यम 2' का भी हिंदी रीमेक बनने जा रहा है.

Continues below advertisement

फिल्म के पहले भाग के हिंदी रीमेक में मोहनलाल की भूमिका अजय देवगन नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार‌ किया. अब इस फिल्म के 'दृश्यम 2' में भी अजय देवगन मलयाली एक्टर मोहनलाल का रोल निभाते नजर आएंगे. फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को इस बात की जानकारी दी कि निर्माता कुमार मंगत ने इस फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं.

दृश्यम-2 में भी दिखेंगी तब्बू 

चर्चा ये भी है कि पहले 'दृश्यम' के हिंदी रीमेक में अजय देवगन के साथ काम कर चुकीं तब्बू 'दृश्यम 2' में भी दिखाई देंगी, लेकिन फिलहाल इस खबर की पुष्टि फिल्म से जुड़े सूत्रों ने नहीं की है. फिल्म‌ के अन्य किरदारों को लेकर भी अभी किसी बात की जानकारी नहीं दी गई है. कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी.

अगले साल रिलीज होगी फिल्म 

बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गयी है कि इस फिल्म को कौन निर्देशित करेगा. 'दृश्यम' के हिंदी रीमेक को निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था. लेकिन पिछले साल 17 अगस्त को एक गंभीर बीमारी के चलते निशिकांत कामत की हैदराबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें :-

भविष्य में शायद ही कभी सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेंगी ये जोड़ियां, जानें कौन - कौन हैं लिस्ट में शामिल 

Anushka Sharma से लेकर Shilpa Shetty-Janhvi तक, ब्लू साड़ी में गज़ब ढ़ाती हैं ये अभिनेत्रियां, जब-जब लोगों ने देखा तो निगाहें थम गईं

Too Hot To Handle! बैकलेस ड्रेस पहने मुंबई की सड़कों पर निकलीं Janhvi Kapoor, नजर ना हटा पाए ना बचा पाए देखने वाले

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola