Inside Photos: कजिन की शादी में भारी लहंगा पहने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन, खूब वायरल हो रही है तस्वीरें

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपने परिवार के साथ कजिन की शादी के लिए बेंगलुरु पहुंची थी. इस शादी की फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. कई फोटोज में ऐश्वर्या अपनी मां के साथ भी नजर आ रही है. और मां-बेटी की ये फोटोज उनके फैन्स को भी काफी पसंद आ रही है.

Continues below advertisement

कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या ने अपने पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा के साथ बेंगलुरु अपनी कजिन श्लोका की शादी अटेंड करने गई थी. शादी में ऐश्वर्या ने लाल लंहगा पहना था. जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी. अभी तक इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है. जिसमें ऐश्वर्या दूल्ह-दुल्हन के साथ पोज देते हुई दिख रही है. हाल ही में शादी की एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था.जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक डांस करते हुए दिख रहे थे.

Continues below advertisement

ऐश्वर्या ने दिए मां के साथ पोज

अब शादी की कुछ और फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. जिसमें ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा के साथ पोज देते हुए दिख रही है. इन्ही में से एक फोटो में ऐश्वर्या अपने मां वृंदा राय को प्यार से पकड़कर पोज देते हुए दिख रही है. फैन्स को मां और बेटी की ऐसी बॉन्डिंग बहुत अच्छी लग रही है. फोटो को अभी तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. और फैन्स भी ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं.

शादी की कई फोटोज और वीडियो हो चुकी है वायरल

इन फोटोज के अलावा अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या का देसी गर्ल के साथ डांस वाला वीडियो भी काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो में आराध्या के डांस की बहुत तारीफ हुई है. वहीं इससे पहले शादी कुछ और रस्मों की फोटोज भी सोशल मीडिया पर नजर आई थी.जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक ने मैचिंग ड्रेस भी पहनी थी.

ये भी पढ़ें-

कंगना रनौत की वजह से फिर मुश्किलों में ऋतिक रोशन, मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा समन आखिर क्यों मना किया था Sanjay Dutt ने Amitabh Bachchan के साथ काम करने से, जानिए
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola