एक्सप्लोरर

Ajay Devgan और Kajol की शादी के 22 साल पूरे, दोनों सितारों ने एक दूसरे को इस खास अंदाज में दी बधाई

पहले मुलाकात हुई, फिर दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई. कुछ ऐसी ही है अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी. आज शादी की सालगिरह के मौके पर अजय ने अपनी लेडी लव को बेहद खास अंदाज में बधाई दी.

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में शुमार हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं, आज बॉलीवुड के इस पावरफुल कपल की शादी की सालगिरह है. जी हां आज ही के दिन यानी 24 फरवरी 1999 में अजय और काजोल शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी को 22 साल पूरे हो गए हैं.

अजय ने काजोल को खास अंदाज में दी बधाई

शादी की सालगिरह के मौक पर अजय ने अपनी लेडी लव को बेहद खास अंदाज में विश किया. अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर काजोल के लिए अपने प्यार का इजहार किया. इस तस्वीर में शेम्पेन की एक बॉटल और एक ग्लास दिखाई दे रहा है. खास बात ये है कि इस बॉटल पर अजय और काजोल की एक प्यारी सी तस्वीर बनी हुई है. दोनों के मुस्कुराते हुए चेहरे से इस तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रहे हैं. इस बॉटल पर  बेटलेड इन 1999, ओनली एडिशन.

फैंस को पसंद आया अजय का अंदाज

हालांकि इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय ने कोई कैप्शन नहीं दिया लेकिन उनका ये शानदार अंदाज वाकई काबिल ए तारीफ है.अजय ने ये तस्वीर वाइफ काजोल को टैग की है और अपने खास अंदाज से शादी की सालगिरह की बधाई दी है.  इस तस्वीर को अजय और काजोल के फैंस  काफी पंसद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं.

काजोल ने भी शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

अजय ने तो खास अंदाज में विश किया है ही साथ ही काजोल ने भी एक पुरानी तस्वीर शेयक की है. ये तस्वीर किसी फिल्म की शूटिंग के सेट की लग रही है जिसमें अजय देवगन खड़े हैं और काजोल बैठकर उनसे बातें करती दिख रही हैं.

View this post on Instagram
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

फिल्म  'हलचल' के सेट पर हुई  थी पहली मुलाकात

अजय और काजोल ने करीब काफी टाइम तक एक दूसरे को डेट किया. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म  'हलचल' के सेट पर हुई  थी. इसके बाद दोनों दोस्त बने और ये दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. काजोल ने जब अजय से शादी की थी उस वक्त उनका करियर पीक पर चल रहा था.

पर्दे पर भी हिट रही अजय और काजोल की जोड़ी

अजय और काजोल की जोड़ी रियल लाइफ से लेकर रील लाइफ में भी हिट रही. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया. अजय और काजोल ने 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे', 'इश्क' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया.

बीते साल ही अजय और काजोल ने एक बार फिर से स्क्रीन शेयर की. दोनों ने फिल्म तन्हाजी - अनसंग वारियर में एक साथ काम किया. इस फिल्म में काजोल ने अजय की रील लाइफ पत्नी का किरदार निभाया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही.

काजोल और अजय दो बच्चों के माता पिता है. कपल की बड़ी बेटी न्यासा है वहीं छोटा बेटा युग है. न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं है. आज अजय और काजोल हैप्पिली मैरिड लाइफ एन्जॉए कर रहे हैं.

यह भी  पढ़ें-  शिमला, मुंबई ही नहीं अमेरिका में भी है Preity Zinta के पास बहुत ही आलीशान घर, करोड़ो में है कीमत, देखें INSIDE तस्वीरें Kareena Kapoor के बेटे को देखने घर पहुंचे कई सितारे, अर्जुन-मलाइका साथ-साथ आए नजर, देखें तस्वीरें Kareena Kapoor के बेटे को देखने घर पहुंचे कई सितारे, अर्जुन-मलाइका साथ-साथ आए नजर, देखें तस्वीरें
Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
फिर साथ आएंगे उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे? शिवसेना के मंत्री के बयान से हलचल, 'जब राज ठाकरे...'
फिर साथ आएंगे उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे? शिवसेना के मंत्री के बयान से हलचल, 'जब राज ठाकरे...'
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
Embed widget