Ajay Devgn ने Kajol को उनके ब्वॉयफ्रेंड से अलग होने के लिए दी थी ये सलाह

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और बॉलावुड अभिनेता अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है. या फिर यूं कहें कि फिल्म इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों में एक है.

Continues below advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय की जोड़ी बॉलीवुड में बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती है. दोनों ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जैसे कि ‘प्यार तो होना ही था’, ‘हलचल’, ‘इश्क’, ‘दिल क्या करें.’ फिल्मों में दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई. ये जोड़ी दिखने में जितनी प्यारी है उतनी ही प्यारी लगती है लोगों को इनसे जुड़ी बातें जोकि समय-समय पर सामने आती रहती हैं. ये कपल एक खुशहाल जीवन जी रहा है और इन दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा न के बराबर देखने को मिलता है.

Continues below advertisement

दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही थी. अजय और काजोल शादी से पहले दो साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. काजोल अजय को काफी अच्छा दोस्त मान चुकी थीं और अपनी सारी बातें उनके साथ शेयर करती थीं. एक दिन अपने ब्वॉयफ्रेंड की समस्याएं बताते हुए काजोल बताती हैं कि ‘मेरी ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ दिक्कतें चल रही थीं और मैं इसके बारे में अजय को बता रही थी. फिर सलाह देते हुए मुझे कहा था कि, ‘ये आपको समझना होगा कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं और सिचूएशन को कैसे हेंडल करना चाहिए?’

दोनों ने करीब 11 साल के बाद फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' में साथ काम किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रर्शन भी किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और इसने करीब 200 करोड़ से भी अधिक कमाई की थी. आपको बता दें, दोनों के दो बच्चे हैं- न्यासा और युग.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola