'Pawri Gang' में शामिल हुए Amrita Rao और Sunil Grover, शेयर किए फनी Videos

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी पावरी गैंग में शामिल हो गए हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर बेहद फनी वीडियो शेयर किए हैं. देखें किसके साथ हो रही है इनकी पावरी.

Continues below advertisement

'पावरी' ये वो नाम  है जो इन दिनों सभी की जुंबा पर छाया हुआ है. हर किसी की जिंदगी में कुछ ना कुछ पावरी हो रही है. पावरी का आलम ये है कि बॉलीवुड सैलेब्स भी इससे नहीं बच पाए. अब इस पावरी गैंग में कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर और एक्ट्रेस अमृता राव भी शामिल हो गई हैं.

Continues below advertisement

अमृता और सुनील दोनों ने ही सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर आपको भी लगेगा कि वाकई इनकी जिंदगी में बहुत बड़ी पावरी हो रही है.

बेटे वीर के साथ अमृता की 'पावरी'

सबसे पहले बात करते हैं हाल ही में मां बनीं एक्ट्रेस अमृता राव की. अमृता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बेबी के साथ पावरी कर रहीं है, लेकिन यहां थोड़ा अलग है, अमृता ने यहां एक मजेदार सा ट्विस्ट दिया है, उन्होंने पावरी की जगह पोटी कर दिया.

इस वीडियो में अमृता कहती हैं कि 'ये मैं हूं, ये मेरा बेटा है, लेकिन यहां पॉटी हो रही है' हालांकि इस वीडियो में अमृता ने बेटे वीर का चेहरा नहीं दिखाया . अमृता का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. जिसमे ंएक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं.

सुनील और मच्छरों की 'पावरी'

वहीं बात करें कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की तो इनकी पावरी किसी और के साथ नहीं बल्कि मच्छरों के साथ हो रही है. सुनील ने वीडियो में कह रहे हैं कि 'इधर एक मच्छर है, उसने मुझे काटा है और मुझे खुजली हो हो रही है'. वीडियो में सुनील का ये बताने का स्टाइल और उनकी आवाज काफी अलग है.

https://www.instagram.com/p/CLhwfctn7Ah/

फैंस को पसंद आई एक्टर्स की पावरी वीडियो

दोनों ही एक्टर्स के इन वीडियोज को देखकर यकीनन कोई भी हंसने को मजबूर हो जाएगा. सोशल मीडिया पर यूजर्स इन पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

ऐश्वर्या, दीपिका, रणदीप और शाहिद कपूर भी बना चुके हैं फनी वीडियो

आपको बता दें कि इन दिनों हर कोई पावरी वाीडियो शेयर कर रहे हैं. इसके पहले ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, रणदीप हुड्डा और शाहिद कपूर जैसे एक्टर्स ने पावरी करते हुए फनी वीडियो शेयर किए थे, जिन्हें काफी पसंद किया गया था.

यह भी पढ़ें- Drugs मामले के बाद एक बार फिर सारा और रकुल ने करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के साथ की पार्टी, देखिए Inside Photos
In Pics: 50 की उम्र में चौथे बच्चे के पापा बने हैं सैफ अली खान, शाहरुख से संजय दत्त ये स्टार्स उठा चुके हैं 40 पार पिता बनने का सुख
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola