अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की बिकिनी फोटो पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर मिली रेप की धमकियां

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ-साथ उनकी बेटी आलिया भी हर दिन सुर्खियों और विवादों का हिस्सा बनी रहती है. हाल ही में आलिया ने अपनी एक बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी.जिसके बाद लोगों ने उनको रेप की धमकियां देनी शुरू कर दी.

Continues below advertisement

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया एक सोशल मीडिया स्टार है. वहां वो हर रोज अपनी हॉट फोटोज फैन्स के साथ शेयर करती रहती है. हाल ही में आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी फोटो शेयर की थी,जिसके बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

Continues below advertisement

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया को मिली रेप की धमकियां

आलिया की बिकिनी फोटो पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें रेप की धमकी दी है. लेकिन इस बार आलिया ने सभी हेटर्स को करार जबाव देते हुए एक पोस्ट शेयर की.जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनकी बिकिनी फोटो को देखकर उन्हें रेप की धमकियां दे रहे हैं. आलिया ने बताया कि किसी भी लड़की के लिए इस तरह के पढ़ना बहुत ही मुश्किल होता है. ऐसे कमेंट्स को देखकर वो कई बार अपना अकाउंट डिलीट करने का मन बना चुकी है.

आलिया ने शेयर की चौंकाने वाली पोस्ट

आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, ' पिछले कुछ महीने मेरे बहुत परेशानी भरे रहे हैं. बिकिनी फोटो पोस्ट करने पर मुझे सबसे ज्यादा अपमानजनक और हेट कमेंट मिले, इतना डर मुझे कभी नहीं लगा जितना इन दिनों लगा है. ऐसे में मैंने कई बार इंस्टाग्राम डिलीट करने के बारे में सोचा, और इस उत्पीड़न को भूलने की कोशिश की. लेकिन अब मुझे समझ आ गया है कि इन सब से हमें लड़ना ही होगा. आलिया ने ये भी बताया कि, एक वक्त मैं मेरा भी यौन उत्पीड़न हुआ. और ये कमेंट्स ही रेप की घटनाओं को बढ़ावा देते हैं. ये देश ऐसा है जहां एक महिला के रेप के बाद कैंडल मार्च निकाला जाता है लेकिन उसकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया जाता. वो भी तब जब वो जिंदा होती है.

ये भी पढ़ें-

Muddy Teaser: अर्जुन कपूर ने रिलीज किया फिल्म 'मड्डी' का टीजर, फैन्स हुए इंप्रेस

Video: सब कुछ भूलकर पत्नी साक्षी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने इन गानों पर किया जबरदस्त डांस, पहले नहीं देखा होगा माही का ये अंदाज

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola