मलाइका के साथ सैफ-करीना के घर पहुंचे अर्जुन कपूर ने खोया आपा, इस शख्स को लगा दी जमकर फटकार

करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. जिसके बाद उनके करीबी लोगों का उनके घर आना-जाना लगा हुआ.इसी कड़ी में करीना की खास दोस्क मलाइका भी अर्जुन कपूर के साथ उनके घर पहुंची.लेकिन करीना केघर के बाहर कुछ ऐसा हुआ कि अर्जुन कपूर अपना आपा खो बैठे.

Continues below advertisement

करीना और और सैफ अली खान कुछ दिन पहले ही दूसरी बार माता-पिता बने हैं. दूसरे बच्चे के जन्म के लिए उनके दोस्तों के साथ-साथ फैन्स भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाईयां दे रहे हैं. वहीं करीना की दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका भी इस मौके पर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ उनके घऱ पहुंची. लेकिन करीना के घर के बाहर दीवार पर चढ़ें एक शख्स को देखकर अर्जुन कपूर अचानक बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए.

Continues below advertisement

दीवार पर चढ़ें शख्स को अर्जुन ने लगाई फटकार

दरअसल जब मलाइका और  अर्जुन गाड़ी से उतर कर करीना के घर के अंदर जाने लगे तो, वहां मौजूद एक शख्स उन्हें देखने के लिए दीवार पर चढ़ गया. जिसे देखकर अर्जुन इतना गुस्सा हो गए कि दीवार पर चढ़े शख्स को उन्होंने फटकार लगा दी. अर्जुन ने उस शख्स से विनती की और कहा कि वो ऐसा ना करें इससे उन्हें चोट लग सकती है. लेकिन अर्जन के समझाने के बाद भी उस शख्स ने दीवार से उतरने से इनकार कर दिया. फिर जब अर्जन उसके करीब जाने लगे तो वो उन्हें देखकर भाग गया.

मलाइका से पहले सारा अली खान भी गई थी करीना के घर

वहीं अपने सैफ और करीना तो भी हाल ही में घर से बाहर जाते हुए देखा गया था. और मलाइका से पहले सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी अपने छोटे भाई से मिलने उनके घर पहुंची थी. साथ ही वो नन्हें मेहमान के लिए ढेर सारे तोहफे भी लाई थी.

ये भी पढ़ें-

Amitabh Bachchan Surgery: अमिताभ बच्चन ने करवाई है मोतियाबिंद की सर्जरी, रिपोर्ट का दावा

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने शेयर किया रोमांटिक फोटो, बॉलीवुड में ऐसा रहा उनका करियर

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola