IPL ऑक्शन में पहुंचे आर्यन खान, पापा शाहरुख जैसा स्टाइल मारा तो क्रेजी हुए फैंस, वीडियो वायरल
आर्यन खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी कहेंगे जिसमें वो पापा शाहरुख की तरह स्टाइल मारते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे 'लाइक फादर लाइक सन यानी जैसा बाप वैसा बेटा'. देखें वीडियो
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया हो लेकिन वो किसी ना किसी वजह से लाइम लाइट में बने ही रहते हैं. इन दिनों आर्यन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पापा शाहरुख की तरह स्टाइल मारते नजर आ रहे हैं.
Trending News
दरअसल आर्यन खान ने इस बार IPL auction में शिरकत थी, इस दौरान आर्यन शाहरुख की तरह अपने बालों को संभालते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन बिल्कुल वैसा ही स्टाइल मार रहे हैं जैसे शाहरुख करते हैं. आर्यन का ये वीडियो कापी वायरल हो रहा है. वीडियो में आर्यन में शाहरुख का अक्स साफ नजर आ रहा है. वही चेहरा, वही स्टाइल और वहीं अंदाज.
इस वीडियो को देखकर हर कोई यही कहेगा कि 'जैसा बाप वैसा बेटा'. यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट्स भी कर रहे हैं. आर्यन का ये अंदाज सबी को दीवाना बना रहा है. IPL auction में आर्यन की मौजूदगी ने सभी का दिल जीत लिया. black शर्ट पहने आर्यन काफी हैंडसम लग रहे थे.
आपको बता दें कि मुंबई में हुए IPL auction में किसी वजह से शहरुख खान नहीं पहुंच सके थे. शाहरुख की जगह उनके बेटे आर्यन ने यहां पहुंच कर लोगों को शाहरुख की कमी महसूस नहीं होने थी. इसल दौरान आर्यन के साथ ही एक्ट्रेस जूही चावला की बेटी जाह्नवी भी मौजूद थी. दोनों IPL auction में साथ में बैठे नजर आ रहे थे.
इसे भी पढ़ेंः साड़ी पहन जब-जब घर से निकलीं Malaika Arora, लूट लिए लाखों दिल, एक साड़ी तो एक लाख से भी महंगी है