Bigg Boss 14: राखी सावंत की शादी पर भारती सिंह का बयान, कहा- मैंने उनके पति रितेश को देखा है

बिग बॉस सीजन 14 की कंटेस्टेंट राखी सावंत की शादी लगातार उनके फैंस के लिए एक सस्पेंस बनी हुई है. वहीं, अब कॉमेडियन भारती सिंह ने कहा कि वो राखी के पति रितेश को देख चुकी हैं.

Continues below advertisement

बिग बॉस सीजन 14 में राखी सावंत एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने दर्शकों को बेहद एंटरटेन किया है. वहीं, राखी की शादी लगातार दर्शकों के लिए सस्पेंस बनी हुई है. शो में कई बार देखा गया कि राखी अपनी शादी और अपने पति रितेश को लेकर काफी बातें कर चुकी हैं. वहीं, घर के अन्य सदस्य उनकी इस शादी को केवल एक झूठी कहानी बताते हुए देखे गये हैं.

Continues below advertisement

राखी सांवत की शादी एक सस्पेंस

शो में राखी रोजाना कुछ नया कर दर्शकों का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर खींचते हुए देखी गई हैं. राखी सांवत एक ऐसी कंटेस्टेंट मानी जाती है जिनकी बातों पर भरोसा करना लोगों के लिए कई बार मुश्किल हो जाता है. शो में राखी कई बार अपनी शादी और अपने पति रितेश को लेकर बात कर चुकी हैं. वहीं, लोगों के मन में अब भी उनकी शादी को लेकर कई सावल है. लोगों को लगता है कि राखी की शादी झूठी कहानी है जो वो केवल लोगों का ध्यान अपनी ओर पाने के लिए कर रही हैं.

भारती सिंह ने राखी के पति को देखा है

वहीं, अब राखी की शादी की पुष्टि कॉमेडियन भारती सिंह ने शो में की है. फिनाले से पहले घर में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिबांचिया आये थे. एक खेल के दौरान राखी की शादी का जिक्र निकला जिसमें भारती ने खुले शब्दों में कहा है कि वो राखी के पति को देख चुकी हैं और उनकी वाकई शादी हुई है. भारती ने बताया कि उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए राखी के पति रितेश को देखा है.

राखी की शादी कितनी सच्ची है और कितनी कहानी ये कहना अब भी मुश्किल ही होगा. आपको बता दें, बिग बॉस शो का फिनाले आज है और बिग बॉस की ट्रौफी किस के हाथ जायेगी ये देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें.

करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरी बार बने Parents, बॉलीवुड सेलेब्स दे रहे बधाई

बेहद महंगी रेड जैकेट में स्पॉट हुईं पूजा हेगड़े, कीमत इतनी कि आ जाएगी एक मोटरसाइकिल

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola