कौन हैं Bigg Boss 14 की विजेता Rubina Dilaik?, जानें क्यों थीं वह सबसे मजबूत कंटेस्टेंट

बिग बॉस 14 में रुबीना का सफर काफी दिलचस्प रहा. कभी उन्होंने अपने जज्बातों से लोगों को रुलाया तो कभी अपनी मस्ती से हंसाने में भी कामयाब रहीं.

Continues below advertisement

बिग बॉस 14 के विजेता का ऐलान हो गया है और जैसी की उम्मीद जताई रही थी रुबीना दिलैक ही इसकी विजेता बनी हैं. यूं तो चार महीने चले इस शो में सभी कंटेस्टेंट ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया लेकिन रुबीना इस शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहीं.

Continues below advertisement

बिग बॉस 14 में उनका सफर काफी दिलचस्प रहा. कभी उन्होंने अपनी भावनाओं से लोगों को रुलाया तो कभी अपनी मस्ती से हंसाने में भी कामयाब रहे.

रुबीना दिलैक सालों से टीवी का मशहूर चेहरा हैं. उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या सबसे ज्यादा है. नॉमिनेशन में जब भी रुबीना का नाम आया है उन्हें हमेशा सबसे ज्यादा वोट मिले हैं.

शो की शुरुआत के साथ ही रुबीना ने साफ कर दिया कि वह हर बात बेहद मजबूती से कहने में यकीन करती हैं. कई बार उन्हें इसके लिए डॉमिनेटिंग भी कहा गया लेकिन इससे रुबीना को कोई फर्क नहीं पड़ा.

शो में कई बार रुबीना ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की. उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही मुश्किलों का भी जिक्र किया. रुबीना ने बताया कि बिग बॉस में आने से पहले वह और अभिनव तलाक के बारे में सोच रहे थे.

घर में रुबीना ने रिश्ते बखूबी निभाए. चाहे अली गोनी के साथ उनका भाई का रिश्ता हो या निक्की तंबोली को अपनी छोटी बहन की तरह समझाना हो. इसके साथ ही उन्हें कोई भी टास्क मिला हो उन्होंने उसे पूरे लगन के साथ पूरा किया.

Bigg Boss 14 यह भी पढ़ें:

Finale: देखें ‘दबंग’ Salman Khan और ‘वीरू’ Dharmendra की जोड़ी ने कैसे मचाया धमाल

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola