अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची अभिनेता की पूरी टीम

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन का आंध्रप्रदेश के एक ग्रामीण एरिया में एक्सीडेंट हो गया. वैन में अल्लू की मैकअप टीम मौजूद थी. हालांकि किसी कोई नुकसान नहीं हुआ है. स्थानीय पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है.

Continues below advertisement

तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन फाल्कन का एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट के दौरान वैन में अल्लू अर्जुन की मेकअप टीम उसमें मौजूद थी. ये वैनिटी वैन अल्लू की आने वाली फिल्म 'पुष्पा' के सेट से लौट रही थी. फिल्म का सेट आंध्र प्रदेश के रामपछोड़ावरम में लगा हुआ था. हालांकि, इस एक्सीडेंट में कोई घायल नहीं हुआ है. स्थानीय पुलिस ने इस दुर्घटना की शिकायत दर्ज कर ली है.

Continues below advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जब वैन के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया, तो दूसरे वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुई है और खम्मम ग्रामीण पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत दर्ज की गई है. तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन फिल्म की शूटिंग पूरी कर राजमुंद्री से फ्लाइट से ट्रैवलिंग कर रहे थे.

वैन के साथ सेल्फी लेते दिखे स्थानीय लोग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फाल्कन के एक्सीडेंट की खबर जब स्थानीय लोगों को पता चली, तो वहां इकट्ठा होना शुरु हो गए. लोगों ने वैन के फ्रंट पर अल्लू अर्जुन का लोगो देखा और उसके सामने सेल्फी भी लेने लगे. कई लोगों को लगा कि अल्लू अर्जुन भी वैनिटी वैन में हो सकते हैं. हालांकि ऐसा नहीं था. फिलहाल अर्जुन और उनकी टीम सुरक्षित हैं.

यहां देखिए अल्लू अर्जुन का वैनिटी वैन के लिए ट्वीट-

वैनिटी वैन से जुड़े हैं अल्लू के इमोशंस

बता दें कि अल्लू अर्जुन के लिए ये वैनिटी वैन बहुत करीब और खास है. उन्होंने इसे साल 2019 में खरीदा था. इस वैनिटी वैन के साथ उनके इमोशंस जुड़े हुए हैं. इस वैन को खरीदने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा था और इसे खरीदने योग्य बनाने के लिए उनका आभार जताया था. उन्होंने इस वैनिटी वैन को 'फाल्कन' नाम दिया था. इसकी कीमत सात करोड़ रुपए है.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य की तारीफ में सलमान खान ने कहे ये शब्द, घर के अन्य कंटेस्टेंट्स के सिर शर्म से झुके

अब आने वाली फिल्म में राजनीति करेंगे अभिषेक बच्चन, 'दसवीं' में मुख्यमंत्री के अवतार में आएंगे नजर

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola