'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, 18वें दिन भी कर रही शानदार कारोबार, जानें- 3 बजे तक की कमाई

'बॉर्डर 2' ने रिलीज के तीसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और एक बार फिर जबरदस्त कलेक्शन कर लिया. अब तीसरे मंडे फिल्म की कमाई के आंकड़े यहां जान सकते हैं.

Continues below advertisement

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में तीसरे हफ़्ते में पहुंच चुकी है और ये बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म क रही है.  अनुराग सिंह की इस वॉर ड्रामा फ़िल्म ने अब भारत में आधिकारिक तौर पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे हफ्ते में वीकडेज में इसके कलेक्शन में काफी गिरावट भी दर्ज की गई थी लेकिन वीकेंड पर इसने तेजी दिखाते हुए सारी भरपाई पूरी कर ली. अब असली टेस्ट तीसरे मंडे को होना है.ऐसे में चलिए यहां 'बॉर्डर 2' के तीसरे सोमवार यानी 18 वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ जानते हैं.  

Continues below advertisement

 'बॉर्डर 2' ने 17 दिनों में कितनी कमाई कर डाली  (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)

  • बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है
  •  दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 68.72 फीसदी की गिरावट के बाद 70.15 करोड़ कमा डाले
  • इसके बाद तीसरे फ्राइडे बॉर्डर 2 ने 2.85 करोड़ की कमाई की.
  • फिर तीसरे शनिवार फिल्म ने 84.21 फीसदी की तेजी दिखाई और 5.25 करोड़ कमा डाले.
  • वहीं तीसरे संडे यानी 17वें दिन बॉर्डर 2 ने 31.43 फीसदी की ग्रोथ के साथ 6.9 करोड़ का कारोबार किया.
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म की 17 दिनों की  कुल नेट कमाई 309.4 करोड़ हुई है.

'बॉर्डर 2' का 18वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 18)
ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक तीसरे मंडे को यानी रिलीज के 18वें दिन इस फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक 0.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं  फिल्म की कमाई के आंकड़े रात तक बढ़ने की पूरी उम्मीद है. हालांकि वीकडेज की वजह कलेक्शन में मंदी भी रहेगी. इसी के साथ  बता दें कि रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े आएंगे. 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola