×

एक्सप्लोरर

शख्स ने किया Sunny Leone की इस पर्सनल चीज का इस्तेमाल, पहुंचा सलाखों के पीछे,

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर अपनी गाड़ी पर इस्तेमाल करने वाले एक बिजनेसमैन को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी काफी समय से अपनी गाड़ी पर सनी की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर यूज कर रहा था. बार -बार ई-चालान मिलने पर सनी के पति डेनियल ने पुलिस में शिकायत की. जिसके बाद जांच हुई और आरोपी पकड़ा गया.

मुम्बई पुलिस ने कल्याण के एक बिजनेसमैन को बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की गाड़ी का नंबर अपनी गाड़ी पर इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मुंबई ट्रैफिक विभाग के डीसीपी ने बताया कि सनी लियोनी को सितंबर 2020 से कई बार ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने को लेकर ई-चलान जारी किए गए थे. जिसके बाद सनी लियोनी का जवाब आया कि वह उस समय वह वहां पर थी  ही नहीं जहां का ई-चालान उन्हें दिया गया है. इसके बाद सनी के पति डेनियल वेबर के मैनेजर ने इस बात की शिकायत जुहू पुलिस और वर्ली ट्रैफिक विभाग को की थी.

वर्सोवा इलाके के पास मिली थी सनी की गाड़ी जैसी हूबहू गाड़ी

डीएन नगर ट्रेफिक विभाग के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास उन्हें सनी लियोनी के गाड़ी के ड्राइवर अकबर खान ने जानकारी दी कि उनकी गाड़ी जैसा दिखने वाली हूबहू गाड़ी वर्सोवा इलाके के एक अस्पताल के पास खड़ी है उस गाड़ी के नंबर प्लेट पर वही नंबर इस्तेमाल किया गया है जो इनकी गाड़ी का नंबर है.जिसके बाद डीएन नगर ट्रैफिक विभाग का एक कॉन्स्टेबल उस पथ पर गया और उसने वहां पर एक मर्सिडीज गाड़ी पाई जो गाड़ी हुबहू सनी लियोनी की गाड़ी की तरह दिखती थी हैरानी की बात तो यह थी कि दोनों ही गाड़ियों के नंबर प्लेट पर लिखे नंबर एक ही थे.

गाड़ी के पेपर नहीं दिखाया पाया था पकड़ा गया पीयूष सेन

मुंबई ट्रैफिक विभाग के डीसीपी सोमनाथ घारगे ने बताया कि इसके बाद हमारे कॉन्स्टेबल ने उस गाड़ी में बैठे पीयूष सेन को उसकी गाड़ी के साथ वर्ष डीएन नगर ट्राफिक डिवीजन में लेकर आए जहां पर उसे उसके गाड़ी के पेपर दिखाने को कहा गया और पर पीयूष सेन के पास उसकी गाड़ी के पेपर नहीं थे और ज्यादा पूछताछ के बाद सेन ने यह बात कबूली की इस गाड़ी पर जो वह नंबर इस्तेमाल कर रहा है वह नंबर इस गाड़ी का नहीं है.

नी के पति डेनियल ने दिखाए गाड़ी के कागजात

बाद में पुलिस ने डेनियल को भी उनकी गाड़ी के पेपर्स दिखाने को कहा और फिर उनके ड्राइवर ने पेपर्स दिखाया जिससे यह साबित हुआ कि वह गाड़ी डेनियल की है. इसके बाद डीएन नगर ट्रैफिक पुलिस ने इस बात की शिकायत वर्सोवा पुलिस को की और पुलिस ने ट्रैफिक विभाग की शिकायत पर सेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 468, 471 और मोटर वेहिकल एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget