Rashmi Desai को Covid 19 ने बनाया बहुत आलसी, काम पर बिल्कुल नहीं दे पा रही ध्यान

हाल ही में रश्मि देसाई ने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर कई वीडियो शेयर की हैं जिसमें टीवी एक्ट्रेस ये कहती हुई नज़र आ रही हैं कि उन्हें कोविड ने बहुत ज्यादा आलसी बना दिया है.

Continues below advertisement

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई इन दिनों पहाड़ो की वादियों में छुट्टियां मना रही हैं. आपको बता दें, टीवी एक्ट्रेस हिमाचल में घूमती हुई दिखाई दे रही हैं. कोविड के बाद हर कोई कहीं न कहीं घूमते हुए दिखाई दे रहा है और अपने आप को टाइम देने के बाद वापस काम पर लौट रहे हैं. इस लिस्ट में रश्मि देसाई पीछे नहीं हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया कि कैसे कोविड19 ने उन्हें आलसी बना दिया हैं और वो अपना मन काम पर बिल्कुल नहीं लगा पा रही हैं.

Continues below advertisement

वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि, ‘मुझे कोविड 19 ने बहुत आलसी बना दिया है. मैं काम पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रही हूं और मैं सिर्फ और सिर्फ घूमे जा रही हूं. बहुत-बहुत मेहनत के बाद थोड़ी सी मस्ती तो बनती है. ये मेरा अब लास्ट हॉलीडे है. मैं इस जगह को बहुत मिस करुंगी. मुझे वापस से घर पर नहीं जाना है.’ जिसके बाद वो अपनी बालकनी से अपने रुम का व्यू दिखाती हैं. इससे पहले रश्मि ने आमिर खान के गाने पर एक वीडियो बनाकर शेयर किया था.

रश्मि देसाई जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट में काम करती हुई दिखाई देंगी और जल्द ही नए सीरियल में काम करती दिखाई देंगी. वहीं छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर रश्मि अपने ग्लैमरस अंदाज से छाई रहती है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola