Watch: दूसरी शादी टूटने की खबरों के बीच लाल जोड़े में दुल्हन बनीं दलजीत कौर, बोलीं - 'बच्चों की खातिर चुप...'

दलजीत कौर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो दुल्हन बनी हुई नजर आई हैं.

Continues below advertisement

Dalljiet Kaur Video: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) काफी दिनों से अपनी दूसरी शादी टूटने की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने पिछले साल बिजनेस मैन निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की थी. अब खबरें हैं कि कपल के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा है और वो अलग होने वाले हैं. इसी बीच दलजीत कौर ने अपने ब्राइडल लुक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जो आग की तरह फैल रहा है.

Continues below advertisement

तलाक की खबरों के बीच दुल्हन बनीं दलजीत कौर  

दलजीत कौर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें वो सोलह श्रृंगार कर दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं. लेकिन उनके चेहरे मायूसी और आंखों में दर्द नजर आ रहा हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा गया कि, वो अपने बच्चों की खातिर चुप्पी चुनती है..जबकि उसका परिवार गिरने से बचाने के लिए उसे कसकर पकड़े हुए है...अरे एसएन क्या आपका भी कोई बच्चा है?

दलजीत के इस वीडियो पर अब यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, चुप क्यों रहें, बच्चों को सच्चाई बताएं. वहीं दूसरे ने लिखा,  आप कब तक सच्चाई छिपाते रहेंगे? ये जानना उनका भी अधिकार है. इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, कभी-कभी सच बोलना पीछे हटने से कहीं बेहतर होता है, चाहे कुछ भी हो जाए. निराशा में मत पड़ो. बता दें कि इस पोस्ट में दलजीत ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी लोगों से सवाल पूछा.

दरअसल दलजीत और निखिल के तलाक की खबरों को हवा तब मिली, जब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम से दूसरे पति निखिल पटेल के सरनेम को हटा दिया है. इसके बाद से लोगों ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए कि दलजीत की दूसरी शादी बुरे दौर से गुजर रही है और ये भी अब जल्द ही टूटने वाली है. हालांकि इस मामले की अभी तक एक्ट्रेस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

बता दें कि दलजीत औ निखिल की शादी 18 मार्च 2023 को बड़ी ही धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद एक्ट्रेस बेटे को लेकर पति के साथ केन्या शिफ्ट हो गईं थी. लेकिन जनवरी के महीने में एक्ट्रेस वापस इंडिया लौट आई. जिसके बाद से दोनों के तलाक की खबरें चर्चा में बनी हुई है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola