×

एक्सप्लोरर

अगले साल शादी करने जा रही हैं टीवी की पसंदीदा बहू देवोलीना, बॉयफ्रेंड के बारे में कही ये बड़ी बात

देवोलीना भट्टाचार्जी देश भर में टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा बहू के तौर पर जानी जाती है. साथ निभाना साथिया सीरियल के जरिए देश के घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी इस टीवी एक्ट्रेस के बड़ी संख्या में फैन है, और वो लगातार देवोलीना के बारे में हर अपडेट पर नजर बनाए रहते हैं.

अपने इनोसेंट लुक्स और बात करने के प्यारे अंदाज की वजह से वो फैन्स की और ज्यादा चहेती बन चुकी है. हाल ही में बिग बॉस के 14वें सीजन के दौरान भी वो काफी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही थी. घर के अंदर भी देवोलीना को काफी पसंद किया गया था. देवोलीना सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती है, और फैन्स के साथ लगातार अपडेट्स शेयर करती रहती है. इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मुद्दों पर भी खुलकर बोलने के लिए जानी जाती है.

अगले साल शादी करने वाली है देवोलीना

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान देवोलीना से उनकी लव लाइफ और भविष्य की योजनाओं को लेकर सवाल किया गया था. इस दौरान देवोलीना ने अहम खुलासा किया है. देवोलीना ने कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड से अगले साल शादी रचाने की तैयारी कर रही है. इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि मैं काफी अंध विश्वासी हूं और बुरी नजर वालों से बचना चाहती हूं. इसलिए अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं करती. उन्होंने कहा कि उनका बॉयफ्रेंड एक उद्योगपति है और उनमें वो सबकुछ है. जो वो अपने जीवनसाथी में चाहती थी.

मुझे घर जाकर काम की बात करना पसंद नहीं है

वहीं टेलीविजन इंडस्ट्री में किसी को डेट ना करने के सवाल पर देवोलीना ने दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा से एक साधारण जीवन जीने की इच्छा रखी है. मुझे घर लौटकर काम के बारे में बात करना पसंद नहीं है. मेरे पार्टनर बिल्कुल वैसे ही हैं जैसा मैं चाहती थी. वो शोबिज वर्ल्ड से बिल्कुल दूर है.

इस दौरान देवोलीना ने कहा कि मैं कोई सेलिब्रिटी स्टेटस कैरी नहीं करती हूं और ना ही इसे पसंद करती हूं. उन्होंने कहा कि मुझे काम करना और फिर घर लौटकर परिवार के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है.

फैन्स के साथ शेयर करूंगी शादी की फोटो वहीं देवोलीना ने कहा कि मैं शादी के बाद अपने जीवन के इस खास मौके की तस्वीरें जरूर अपने फैन्स के साथ शेयर करूंगी. लेकिन मुझे अपने जीवन, पार्टनर और लव लाइफ और परिवार के बारे में सार्वजनिक तौर पर चर्चा करना अच्छा नहीं लगता.

Surbhi Chandana ने ली एंट्री और ज़ुम्बा डांस से बांध दिया समां, देखिए टीवी की नागिन की ये मस्त अदाएं

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

चीन पागलों की तरह सोना खरीदते जा रहा है. पिछले 22
सही गैजेट्स चुनकर और एक साथ सब कुछ खरीदने के जगह
Onion Free Dishes: प्याज महंगा हो गया! इसके बिना ही बनाएं ये 7 टेस्टी डिश, स्वाद में नहीं होगी कमी
IPL 2024: क्या है स्लो-ओवर रेट पेनल्टी
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget