Vaibhav Rekhi से शादी करने के लिए इस तरह सजी थीं Dia Mirza, Bridal Shoot का Video आया सामने

दीया मिर्जा का उनकी शादी वाले दिन तैयार होने वाला एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो शादी का फोटोशूट करवाती दिखाई दे रही हैं.

Continues below advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ इसी महीने 15 फरवरी को शादी की थी. सोशल मीडिया पर दीया मिर्जा की शादी की कई सारी फोटोज और वीडियो वायरल हुई है. हाल ही में दीया मिर्जा की शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस अपनी शादी वाले दिन तैयार होते दिख रही हैं. साथ ही शादी का फोटोशूट करवाते हुए भी नज़र आ रही हैं. वीडियो में दीया मेकअप चेयर पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप कर रही हैं.

Continues below advertisement

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल रहा है. इस वीडियो में दीया अपने मेकअप के साथ ही अपने बालों को भी सेट करवाती दिख रही हैं. इसके बाद दीया के फेस पर मेकअफ का फाइनल टच दिया जा रहा है. वहीं, दीया मेकअप चेयर पर बैठी अपना मोबाइल चलाती हुई दिख रही हैं. उन्होंने अपनी शादी वाले दिन गोल्डन मांग के साथ लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वो बेहद की खूबसूरत लग रही थीं. दीया ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो भी शेयर की थी.

फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, 'प्यार एक बेहद खूबसूरत सी चीज है और एक पूरा सर्कल भी. जिसे हम घर कहते हैं. इसकी दस्तक सुनना, दरवाजा खोलना और उसका हमें ढूंढ लेना, क्या चमत्कार होता है. अपनी लाइफ के खुशी के कुछ पल आपके साथ शेयर कर रही हूं. मैं ये भी चाहती हूं कि सभी के दिलों को सुकून मिले और प्यार का जादू हमेशा हमारे चारों ओर रहे.’

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola