×

एक्सप्लोरर

Dia Mirza का नहीं हुआ 'कन्यादान' और 'बिदाई', एक्ट्रेस ने बताई अपनी Marriage की ये खासियत

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की शादी में कई परंपराओं को तोड़ा है. एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी फैंस को दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनकी शादी एक महिला पंडित ने करवाई. शादी के दौरान उनका 'कन्यादान' नहीं और न ही उनकी 'बिदाई' हुई.

एक्ट्रेस दीय मिर्जा ने 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की. शादी के बाद उनका कन्यादान और विदाई नहीं हुई. दीया मिर्जा ने अपनी इस शादी में कई परंपराओं को तोड़ा है. उनकी शादी के मंत्र एक महिला पंडित ने पढ़े थे. दीया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी शादी की खासियत के बारे में बताया है.

Dia Mirza का नहीं हुआ 'कन्यादान' और 'बिदाई', एक्ट्रेस ने बताई अपनी Marriage की ये खासियत

दीया द्वारा शेयर की गई तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला पंडित दिख रही हैं. ये महिला शादी के मंत्र पढ़ रही हैं. जबकि दीया मिर्जा और वैभव काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और हवन में कुछ सामग्री डाल रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"मेरी शादी उस जगह पर हुई जहां मैं 19 साल से रह रही हूं. मुझे गर्व है कि बिना प्लास्टिक के इस्तेमाल और बिना कोई बर्बादी किए मैंने ये शादी की."

Dia Mirza का नहीं हुआ 'कन्यादान' और 'बिदाई', एक्ट्रेस ने बताई अपनी Marriage की ये खासियत

महिला पंडित ने करवाई शादी

दीया ने आगे लिखा,"सजावट के लिए जो भी सामान इस्तेमाल किया गया था वो पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल था. कुछ साल पहले बचपन की दोस्त अनन्या की शादी से पहले मैंने कभी महिला पंडित को शादी करवाते नहीं देखा था. मेरी दोस्त ने शीला अट्टा को लाकर मुझे बेहतरीन गिफ्ट दिया है. "

यहां देखिए दीया मिर्जा का इंस्टाग्राम पोस्ट-

View this post on Instagram
 
A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

वैभव रेखी की पहली पत्नी ने दी बधाई

बता दें कि  शादी में केवल परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए. वहीं, अब वैभव की एक्स वाइफ सुनैना रेखी ने इस नयी जोड़ी को शादी की शुभकामनाएं दी हैं. सुनैना रेखी पेशे से एक थैरेपिस्ट हैं साथ ही एक फिटनेस ट्रेनर भी हैं.

Dia Mirza का नहीं हुआ 'कन्यादान' और 'बिदाई', एक्ट्रेस ने बताई अपनी Marriage की ये खासियत

सुनैना ने लिखा ये 

सुनैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, "हां, मेरे एक्स पति ने दिया मिर्जा से शादी रचाई है. मुझे सोशल मीडिया पर तमाम लोगों के मैसेज आ रहे हैं ये जानने के लिए कि क्या मैं ठीक हूं. सबसे पहले तो मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं कि आपने मुझे अपना महसूस कराया."

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 14: निक्की को Rakhi Sawant ने बताया 'काली नागिन', घर में हुई राजकुमार राव की एंट्री, दिया ट्विस्ट से भरा टास्क

Petrol Price Hike: बढ़ते दामों को लेकर Urmila Matondkar का BJP पर तंज, कहा- अक्कड़-बक्कड़ बंबे बो, डीजल नब्बे पेट्रोल सौ

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget