नेहा कक्कर की शादी के बाद Ex-ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने तोड़ी चुप्पी, इस बात के लिए ठहराया सिंगर को जिम्मेदार

टीवी के पॉपुलर एक्टर हिमांश कोहली ने एक बार पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ के बारे में बात में की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही उनके खिलाफ नफरत पर भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि लोग उनके परिवार को बीच में घसीटते हैं, इसलिए वह भड़क जाते हैं और लोगों को विलेन लगते हैं.

Continues below advertisement

टीवी के पॉपुलर एक्टर हिमांश कोहली ने पिछले साल नवंबर में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने उन दावों को खारिज किया था, जिसमें ये कहा जा रहा था कि उन्होंने रोहनप्रीत सिंह से शादी करने के बाद अपनी पूर्व प्रेमिका नेहा कक्कड़ से माफी मांगी थी. एक नए इंटरव्यू में, उन्होंने बताया कि उन्हें किस बात पर सबसे ज्यादा गुस्सा आया और वह लोगों के सामने एक विलेन बन गए.

Continues below advertisement

हिमांश कोहली ने कहा,"मेरा मानना है कि सोशल मीडिया से इस तरह की जोड़ तोड़ वाली पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. इन सारी बकवास से किसे फायदा हो रहा है? इससे ज्यादा परेशान करने वाला ये है कि लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं. प्लीज जागें और नफरत और इस नकली पोस्ट को फैलाना बंद करें. सुधर जाओ." उन्होंने कहा कि नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप के बाद से उन्हें कई बार टारगेट किया गया.

लोगों ने माना विलेन

रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए हिमांश ने कहा कि सोशल मीडिया पर वॉइस ओवर के साथ कई वीडियो शेयर किए जा रहे है और एक बड़ी कहानी बताई जा रही है. उन्होंने कहा,"आमतौर पर, जो होता है, उसे शिक्षित और समझदार लोग समझ सकते हैं. लेकिन कुछ लोग हैं जो उस स्टोरी रियल मान लेते हैं. उनको ऐसा लगता है कि हिमांश विलेन है. बहुत बुरा है, हमेशा ऐसे इंटरव्यूज देता है जाके. "

यहां देखिए हिमांश कोहली का इंस्टाग्राम पोस्ट-

लोग घसीटते हैं परिवार का नाम

हिमांश ने आगे कहा,"वो हमेशा बात शुरू करता है कि उसे नेहा का नाम लेना पड़ेगा हर इंटरव्यू में." हिमांश ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो कुछ भी होता है, उसके बारे में वह आमतौर पर ध्यान नहीं देते हैं, सब कुछ धीरे-धीरे जमा होता है. उन्होंने कहा कि जब लोग उनके परिवार को बीच में घसीटते थे, तब वह भड़कते थे.

ये  भी पढ़ें-

Suryaputra Mahavir Karna: फिल्म का दमदार लोगो लॉन्च, बड़े पर्दे पर दिखेगी वीर योद्धा और दानवीर कर्ण की कहानी

Sardool Sikander Death: मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का निधन, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद हो गए थे कोरोना संक्रमित

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola