×

एक्सप्लोरर

मुंबई कमिश्नर ऑफिस पहुंचे ऋतिक रोशन, फर्जी ईमेल मामले में कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज करवाएंगे बयान

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन साल 2016 के फर्जी ईमेल मामले में आज सुबह 11 बजे अपना बयान दर्ज करवाने पहुंच गए हैं. उन्हें क्राइम ब्रांच ने आज पेश होने के लिए समन जारी किया था.

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंच गए हैं. वह यहां अपना बयान दर्ज करवाएंगे. उन्हें क्राइम ब्रांच ने आज पेश होने के लिए समन जारी किया था. क्राइम ब्रांच ने ऋतिक को साल 2016 के फर्जी इमेल करने के मामले में समन भेजा था. ऋतिक पर आरोप है कि उन्होंने साल 2016 में अपनी को-स्टार और एक्ट्रेस कंगना रनौत को फर्जी ईमेल भेजे थे.

क्राइम ब्रांच ने ऋतिक रोशन को शनिवार शाम तक कमिश्नर ऑफिस के क्राइम इंटेलिजेसस यूनिट में पेश होने के लिए कहा था. लेकिन वह तय वक्त से पहले ही पहुंच गए हैं. पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की आईटी सेल कर रही थी, लेकिन हाल ही में इस केस को मुंबई पुलिस की क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट को सौंपा गया था.

मुंबई कमिश्नर ऑफिस पहुंचे ऋतिक रोशन, फर्जी ईमेल मामले में कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज करवाएंगे बयान

ये है मामला 

साल 2016 में ऋतिक ने एक मामला दर्ज करवाया था जिसमें कहा गया था कि किसी शख्स ने उनकी फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंगना रनौत को मेल किया था. इसके बाद से दोनों ऋतिक और कंगना के बीच विवाद चल रहा है. इस मामले में भारतीय दंड संहिता के तहत धारा 419 (व्यक्ति प्रतिरूपण द्वारा छल ) और आईटी एक्ट के तहत धारा 66 सी(पहचान चोरी) और 66 डी (कंप्यूटर के जरिए किसी की पहचान चुराना) के तहत साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

मुंबई कमिश्नर ऑफिस पहुंचे ऋतिक रोशन, फर्जी ईमेल मामले में कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज करवाएंगे बयान

पिछले साल दिसंबर में, ऋतिक रोशन के वकील ने लंबित जांच के बारे में मुंबई पुलिस आयुक्त से संपर्क किया था, जिसके बाद इसे अपराध शाखा के क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट में ट्रांसफर कर दिया गया था. वहीं इस बीच कंगना रनौत ने अपने ट्विटर का इस्तेमाल करते हुए एक नया विवाद शुरू करने की कोशिश करते हुए ऋतिक रोशन को सिली एक्स कहा है.

मुंबई कमिश्नर ऑफिस पहुंचे ऋतिक रोशन, फर्जी ईमेल मामले में कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज करवाएंगे बयान

कई फिल्मों में नजर आने वाली है कंगना वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. थलाइवी में कंगना पूर्व सीएम जयललिता का किरदार निभाती दिखेंगी तो नहीं एक्शन थ्रिलर धाकड़ में कंगना शानदार एक्शन सीक्वेंस करती दिखेंगी. इसके अलावा फिल्म तेजस में वो एक एयरफोर्स अधिकारी का किरदार निभाती दिख रही हैं.

Bigg Boss 15 में पति रितेश के साथ जाएंगी राखी सावंत? एक्ट्रेस की मां जया सावंत ने किया ये खुलासा

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की बिकिनी फोटो पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर मिली रेप की धमकियां

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget