बेंगलुरु के वृद्ध एवं पुनर्वास केन्द्र में मिली बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकीं एक एक्ट्रेस की लाश

शव बेंगलुरु में एक वृद्ध आश्रम में लटका हुआ मिला. रिपोर्ट्स के अनुसार, जयश्री डिप्रेशन का शिकार थीं और रविवार की देर रात खुदकुशी के चलते मौत हो गई.

Continues below advertisement

कन्नड़ एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी जयश्री रमैया का शव सोमवार (25 जनवरी) की दोपहर बाद उनके घर से बरामद हुई है. खबरों के मुताबिक, उनका शव बेंगलुरु में एक वृद्ध आश्रम में लटका हुआ मिला. रिपोर्ट्स के अनुसार, जयश्री डिप्रेशन का शिकार थीं और रविवार की देर रात उन्होंने खुदकुशी कर ली.

Continues below advertisement

जयश्री की इस तरह की मौत की खबर के चलते कन्नड़ फिल्म उद्योग को शोक की लहर छा गई है. कई हस्तियां उनकी की इस तरह से मौत पर दुख जता रहे हैं.

इससे पहले एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने लोगों का ध्यान उस वक्त अपनी ओर खींचा जब उसने यह खुलेआम स्वीकार किया कि वह डिप्रेशन का मुकाबला कर रही हैं. उनकी तरफ से 22 जुलाई 2020 को फेसबुक पोस्ट किया गया. इसमें उन्होंने कहा- “मैं विदा हो रहा हूं. गुड बाय इस .... दुनिया और डिप्रेशन के लिए.”

हालांकि, जयश्री ने इस पोस्ट को फौरन डिलीट कर दिया और नए अपडेट में कहा था- “मैं ठीक और सुरक्षित हूं. आप सभी को प्यार करती हूं.”

ये भी पढ़ें: कौन है यह शख्स जो Malaika Arora के बालकनी में आ पहुंचा, एक्ट्रेस ने कहा- एक कैप्शन की जरूरत है

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola