कॉमेडियन Kapil Sharma ने बेटी के साथ क्यूट फोटो, हूबहू पिता जैसे एक्सप्रेशन देती दिखी Anayra

Bollywood: कपिल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सभी को गुड मॉर्निंग. अनायरा के साथ बेहद क्यूट तस्वीर देखकर कपिल के को-स्टार्स से भी इसपर कमेंट करने से रहा नहीं गया.

Continues below advertisement

टेलीविजन जगत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपना फैमिली टाइम एन्जॉय कर रहे हैं. हाल ही में कपिल शर्मा ने इन्स्टाग्राम पर अपनी बेटी अनायरा शर्मा के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर कर फैन्स का दिल जीत लिया. कपिल ने जो शेयर की उसमें वह एक साल की अनायरा के साथ खड़े होकर हाथ हिला रहे हैं.

Continues below advertisement

 

वहीं अनायरा भी पिता की तरह हूबहू हाथ हिलाती हुई दिख रही हैं. वह पिंक फ्रॉक पहनी हुई है और सिर पर पॉम पॉम बैंड लगाए हुए हैं जिसमें वह बेहद क्यूट नज़र आ रही है. कपिल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सभी को गुड मॉर्निंग. अनायरा के साथ बेहद क्यूट तस्वीर देखकर कपिल के को-स्टार्स से भी इसपर कमेंट करने से रहा नहीं गया. द कपिल शर्मा शो में नज़र आने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने अनायरा के लिए लिखा, क्यूटनेस की दुकान.वहीं भारती सिंह ने कहा-मेरी बच्ची. कृष्णा अभिषेक बोली-बहुत ही क्यूट है. उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने भी अनायरा को बेहद प्यारी कहा.

आपको बता दें कि कपिल हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं जिसकी वजह से वह इन दिनों कुछ महीनों की पैटरनिटी लीव पर हैं. उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने 1 फरवरी को जन्म दिया है. इससे पहले दोनों बेटी अनायरा के पेरेंट्स बने थे जिसका जन्म दिसंबर 2019 में हुआ था.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola