×

एक्सप्लोरर

Luv Ranjan ने किया ऐलान, इस दिन रिलीज़ होगी Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor की फिल्म

फिल्म के न‍िर्देशक लव रंजन (Luv Ranjan) ने अपनी अनटाइटल्‍ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्‍म की रिलीज डेट को लेकर ऐलान कर दिया है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की जोड़ी अगले साल सिनेमाघरों में नजर आएगी.

लव रंजन ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उनके द्वारा निर्देशित की गई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म अगले साल यानी साल 2022 में होली के मौके पर रिलीज की जाएगी. लव रंजन ने सोशल मीडिया पर फैंस को खुशखबरी देते हुए अपनी आने वाली फिल्म की तारीख की घोषणा की है. लव रंजन (Luv Ranjan) 'प्‍यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी' जैसी रोम-कॉम यानी रोमांटिक कॉमेडी फिल्‍में बनाने के लिए जाने जाते हैं.

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लव रंजन ने लिखा कि, ‘Mark your calendars Luv Ranjan next starring Film Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor will release on Holi, 2022, 18 march.’ बॉलीवुड के दोनों स्टार ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि हम सभी लोग तैयार है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जनवरी के महीने से शुरु हो चुकी है. हालांकि इस फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है.

आपको बता दें, रणबीर और श्रद्धा कपूर स्‍टारर इस फिल्‍म में बोनी कपूर और ड‍िंपल कपाड‍िया भी अहम क‍िरदार में नजर आने वाले हैं. इस अनटाइटल्ड फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैन्स इस नई रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्‍साइटेड हैं. वहीं इस फिल्म की कहानी के बारे में भी अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया है और इसकी ज्‍यादा जानकारी भी सामने नहीं आई है. लेकिन इस फिल्‍म से फैंस को काफी उम्‍मीदें हैं.

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget