जब Bang Bang पर झूमीं Malaika Arora और Nora Fatehi, देखने वाले कह उठे 'वाह'

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इन दोनों का डांस ऑफ देखने को मिल रहा है. ये दोनों ही अभिनेत्रियां ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ पर फिल्माए गए गाने 'बैंग बैंग' पर डांस कर रही हैं और इनके साथ टेरेंस लुईस ताल से ताल मिलाते नज़र आ रहे हैं.

Continues below advertisement

नोरा फतेही (Nora Fatehi) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) दो ऐसी शख्सियत हैं जिनकी डांसिंग और खूबसूरती के चर्चे हर तरफ हैं. दोनों जब भी स्टेज पर आती हैं तो देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. ऐसे में जब दोनों एक साथ स्टेज पर ठुमके लगाती दिख जाएं तो आप समझ सकते हैं कि डांस का कैसा समां आपको देखने को मिलेगा.

Continues below advertisement

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इन दोनों का डांस ऑफ देखने को मिल रहा है. ये दोनों ही अभिनेत्रियां ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ पर फिल्माए गए गाने 'बैंग बैंग' पर डांस कर रही हैं और इनके साथ टेरेंस लुईस ताल से ताल मिलाते नज़र आ रहे हैं.

एक तरफ मलाइका अरोड़ा जहां अपने एक्सप्रेशन से सबके होश उड़ा रही हैं वहीं, नोरा अपने डांस मूव्स से सबको दीवाना बना रही हैं.  इन तीनों का ही डांस देखकर जज की कुर्सी पर बैठीं गीता कपूर भी वाह कह उठती हैं. तीनों की जुगलबंदी कमाल की है. इसके बाद वो भी इस गाने पर डांस कर माहौल में चार चांद लगा देती हैं. इस वीडियो पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. आपको बता दें कि इस शो की जज मलाइका अरोड़ा ही थीं लेकिन उन्हें कोरोना होने के चलते कुछ दिन के लिए नोरा ने उन्हें रिप्लेस किया था.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola