Malaika Arora ने Sunday को जमकर खाए कचौड़ी और समोसे, फोटो शेयर कर कही ये बात

दरअसल, यह पूरा मामला संडे का है और जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मलाइका को समोसे-कचौड़ी खाते देखा जा सकता है.

Continues below advertisement

अपनी फिटनेस और टोंड बॉडी के साथ ही ज़बरदस्त डांसिंग स्किल्स के लिए पहचानी जाने वाली मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख एक पल के लिए मलाइका के फैन्स को भी भरोसा नहीं हुआ होगा कि वह ऐसा कर सकती हैं लेकिन बात सच निकली.दरअसल, यह पूरा मामला संडे का है और जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मलाइका को समोसे-कचौड़ी खाते देखा जा सकता है.

Continues below advertisement

 

मलाइका चूंकि फिटनेस फ्रीक हैं इसलिए उनसे कोई भी यह एक्स्पेक्ट नहीं कर रहा था कि वह समोसे-कचौड़ियां भी खा सकती हैं. मलाइका ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘यह सच में शानदार हैं #CheatSunday’. इन्स्टास्टोरी पर शेयर किए गए इस वीडियो पोस्ट में नज़र आता है कि मलाइका आंखें बंद कर समोसे का आनंद ले रहीं हैं तभी उन्हें समझ आता है कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है. अगले ही पल मलाइका मुस्कुराते हुए वहां से चली जाती हैं.

आपको बता दें कि पिछले ही दिनों मलाइका और अर्जुन ने साथ-साथ वैलेंटाइन्स डे भी सेलिब्रेट किया था, जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. बात यदि करियर फ्रंट की करें तो मलाइका अरोड़ा ‘दिवा’ नाम से योग स्टूडियो चलाती हैं जो सेलिब्रिटीज के बीच खासा पॉपुलर है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola