Neka Kakkar ने शादी के फंक्शन में किया ‘काला चश्मा’ पर डांस, अपने भाई के साथ थिरकती हुई आईं नज़र

हाल ही में सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ का एक डांस वीडियो वायरल होता दिखाई दे रहा है जिसमें वो अपने पति और भाई के साथ काला चश्मा पहन कर थिरकती हुई दिखाई दीं.

Continues below advertisement

बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो को शेयर करके अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सिंगर का कोई भी वीडियो हो या फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है. ऐसा ही नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है जिसमें वो अपने भाई टोनी कक्कड़ और पति रोहनप्रीत सिंह के साथ बॉलीवुड पर काला चश्मा पहनकर डांस करती नज़र आ रही हैं.

Continues below advertisement

वीडियो में नेहा कक्कड़ ने सिल्वर शिमरी ड्रेस को कैरी किया हुआ है. नेहा कक्कड़ काला चश्मा लगाए धमाकेदार अंदाज में काला चश्मा सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी और रोहनप्रीत सिंह और टोनी कक्कड़ भी बखूबी उनका साथ देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो को अभी तक 38,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं नेहा कक्कड़ का ये डांस वाला वीडियो शादी के किसी एक फंक्शन का बताया जा रहा है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों नेहा कक्कड़ सोनी टीवी के रियलिटी शो इंडियन आइडल में जज की भूमिका निभा रही हैं. कुछ दिनों पहले नेहा कक्कड़ को उनके यू-ट्यूब चैनल के लिए डायमंड बटन भी दिया गया था. हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज हुआ जिसका नाम है 'ख्याल रख्या कर' ये गाना सोशल मीडिया पर खूब देखा और सुना जा रहा है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola