सिंगर तुलसी कुमार के साथ Nora Fatehi ने किया आंख मारे पर धमाकेदार डांस, देखें दोनों की जुगलबंदी

Bollywood: रोज़ाना किसी न किसी वजह से नोरा सुर्खियों में भी खूब बनी रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नोरा सिंगर तुलसी कुमार(Tulsi Kumar) के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं. वो भी आंख मारे सॉन्ग पर.

Continues below advertisement

नोरा फतेही(Nora Fatehi) कहीं भी जाएं उनकी खूबसूरती के साथ साथ डांस के चर्चे भी जरुर होते हैं. क्योंकि नोरा के रग रग में डांस बसता है वहीं अब उनके नए गाने छोड़ देंगे में उनके इंडियन स्टाइल डांस की झलक भी खूब दिखाई दे रही है. वैसे रोज़ाना किसी न किसी वजह से नोरा सुर्खियों में भी खूब बनी रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नोरा टी सीरीज़ की मालकिन और सिंगर तुलसी कुमार(Tulsi Kumar) के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं. वो भी आंख मारे सॉन्ग पर. 

Continues below advertisement

देखें दोनों की जबरदस्त जुगलबंदी

नोरा फतेही की इस वीडियो की बात करें तो नोरा और तुलसी दोनों ही इसमें नजर आ रही हैं. और बैकग्राउंड में आंख मारे सॉन्ग बज रहा है. और फिर दोनों इसका हुक स्टेप करती हैं. ऐसे में इनकी जुगलबंदी देखने में खूब मजा आता है. अगर आपने ये वीडियो नहीं देखी है तो यहां देखिए और लीजिए मज़ा. 

बिग बॉस के फिनाले में पहुंची थीं नोरा 

वैसे नोरा फतेही रविवार रात बिग बॉस फिनाले में नज़र आईं और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया. खास बात ये थी कि नोरा यहां साड़ी पहनकर पहुंची थी और इंडियन आफटफिट में भी उन्होंने गर्मी गाने का मुश्किल हुक स्टेप कर दिखाया. लेकिन वो अकेली नहीं थीं बल्कि इसमें उनका साथ दिया शो के होस्ट सलमान खान ने. सलमान ने भी नोरा के साथ ये हुक स्टेप किया वो भी स्टेज पर लेटकर. लेकिन ये स्टेप करते करते वो इतना खो गए कि सीढ़ियों पर भी ये स्टेप करते रहे. खैर, जो भी हो नोरा ने बिग बॉस के फिनाले में पहुंचकर दर्शको का खूब एंटरटेनमेंट किया. वहीं नोरा खुद भी इस शो की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. वो सीज़न 9 में नज़र आई थीं. और यही से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. 

ये भी पढ़ेंः 14 साल की बेटी की मां हैं Bhabiji Ghar Par Hain की Shubhangi Atre, ये बात सुनकर लोग हो जाते हैं हैरान

 

 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola