बड़ी दिलचस्प है Pankaj Tripathi की प्रेम कहानी, बॉयज़ हॉस्टल में चोरी-छुपे साथ रहती थीं पत्नी
शो के दौरान कपिल शर्मा ने पंकज से पूछा था कि, 'हमने सुना है कि आप ब्वॉयज होस्टल में अपनी पत्नी मृदुला के साथ रहते थे और आपकी पत्नी मूंछें लगाकर रहतीं थीं ताकि कोई उन्हें पहचान ना पाए ?
अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना चुके पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi) ने अपनी वाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा कपिल शर्मा के शो में सुनाया था. यह किस्सा पंकज की होस्टल लाइफ से जुड़ा हुआ है. शो के दौरान कपिल शर्मा ने पंकज से पूछा था कि, 'हमने सुना है कि आप ब्वॉयज होस्टल में अपनी पत्नी मृदुला के साथ रहते थे और आपकी पत्नी मूंछें लगाकर रहतीं थीं ताकि कोई उन्हें पहचान ना पाए ?
Trending News
इसके जवाब में पंकज ने कहा था, 'हां यह सच है कि मैं ब्वॉयज होस्टल में अपनी वाइफ मृदुला के साथ रहता था. असल में मेरी शादी पढ़ाई ख़त्म होने से पहले ही हो गई थी, ऐसे में मेरी वाइफ और मैं साथ-साथ होस्टल में शिफ्ट हो गए थे. हालांकि, पंकज ने इस दौरान यह भी बताया कि उनकी वाइफ की मूंछ लगाकर रहने की बात सच नहीं है.
पंकज ने कपिल के शो में यह भी बताया था कि जब उनकी वाइफ होस्टल में रहती थीं उस दौरान सभी लड़के ना सिर्फ अच्छे कपड़े पहनने लगे थे बल्कि अच्छा व्यवहार भी करते थे. हालांकि, कपिल के अनुसार, जल्द ही होस्टल के वार्डन को इस बात की जानकारी मिल गई थी जिसके बाद उन्हें होस्टल छोड़, किराए का घर लेने के लिए कह दिया गया था.