बेहद दर्दनाक रही इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की प्रेम कहानी, प्रेमी के बेटों ने कर दिया था मर्डर

Bollywood: प्रिया राजवंश को देव आनंद के बड़े भाई चेतन आनंद ने फिल्म 'हकीकत' से सन 1964 में बॉलीवुड में लॉन्च किया था.चेतन आनंद अपने समय के जाने-माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर थे. कहते हैं कि प्रिया और चेतन एक दूसरे को बहुत चाहते थे

Continues below advertisement

बात आज गुजरे ज़माने की एक्ट्रेस प्रिया राजवंश (Priya Rajvansh) की जिनकी लाइफ भी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं थी. प्रिया के फ़िल्मी करियर की शुरुआत जहां बेहद शानदार हुई थी, वहीं उनका अंत बेहद खौफनाक हुआ था. प्रिया राजवंश को देव आनंद के बड़े भाई चेतन आनंद ने फिल्म 'हकीकत' से सन 1964 में बॉलीवुड में लॉन्च किया था.

Continues below advertisement

चेतन आनंद अपने समय के जाने-माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर थे. कहते हैं कि प्रिया और चेतन एक दूसरे को बहुत चाहते थे और प्रिया ने जितनी भी फिल्मों में काम किया था, वह सभी चेतन की ही बनाई हुई थीं. चेतन के बारे में बताया जाता है कि वह प्रिया से मिलने से पहले ही अपने परिवार से दूर रहते थे.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चेतन के दो बेटे थे और वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर उनके ही साथ काम करते थे. यहां एक बात गौर करने वाली है, वह यह कि चेतन के दोनों बेटे प्रिया राजवंश से बेहद नफरत करते थे. बताया जाता है कि 1997 में चेतन की मौत के बाद जब उनकी वसीयत पढ़ी गई तो पता चला कि चेतन ने अपनी काफी संपत्ति प्रिया राजवंश के नाम की हुई है. यह बात कुछ लोगों को हजम नहीं हुई और उन्होंने एक दिन प्रिया का मर्डर कर दिया. बताते चलें कि प्रिया मर्डर आज भी कोर्ट में चल रहा है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola