Priyanka Chopra ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहें को लेकर कह दी ये बात, फैंस को मिला सही जवाब

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहें को लेकर जवाब दिया है. उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करके बात कही.

Continues below advertisement

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी किताब को काफी प्रमोट करते हुए भी दिखाई दे रही हैं. आपको बता दें, प्रियंका की इस किताब में उनकी रियल लाइफ से लेकर रील लाइफ तक जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं. इसी के साथ प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर अपने फैंस को सही जवाब देती नज़र आई. वहीं इस बीच बीते दिनों प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर जबरदस्त खबरें आई थीं और सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल होती दिखी थी.

Continues below advertisement

कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रही थी, जिसे देखकर फैंस ये कयास लगा रहे थे कि प्रिंयका भी जल्द अपने बच्चे को जन्म देंगी. मीडिया रिपोर्टस में कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका प्रेग्नेंट हो सकती हैं. लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी और इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में फोटो को शेयर करके मीडिया पर फैली प्रेग्नेंसी की खबरों को नकार दिया है. इन लेटेस्ट फोटोज में प्रियंका पूरी तरह फिट और हेल्दी दिखाई दे रही हैं.

आपको बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर स्टोरी में अपने डॉगी के साथ दो फोटोज को शेयर किया है. जिसमें वो अपने दोनों डॉगी को घूमाते हुए नज़र आ रही हैं. प्रियंका अपने डॉगी के साथ लंदन की सड़कों पर वॉक करती दिखी और फोटो में प्रियंका ने मरून ओवरकोट पहना हुआ था और इस दौरान वो बेहद खूबसूरत और हैप्पी नजर आ रही थीं.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola