प्रियंका चोपड़ा ने बताया- निक जोनस से उनकी मां मधु चोपड़ा की पहली मीटिंग थी काफी एंब्रेसिंग मोमेंट

हाल ही में इंटरनेशनल सनसनी बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से अपनी मां मधु चोपड़ी की पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा शेयर किया. प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से निक की मुलाकात रात के 1 बजे कराई थी. उस समय उनकी मां ने नाइट गाउन पहना हुआ था. अचानक निक को देखकर वे काफी अनकम्फर्टेबल हो गई थीं.

Continues below advertisement

बॉलीवुड की देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा, इंटरनेशनल आइकन हैं.  हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक एंब्रेसिंग मोमेंट को शेयर किया था, जब उनकी मां मधु चोपड़ा निक जोनास से नाइट वियर में पहली बार मुलाकात की थी. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के वर्चुअल सेशन में शोभा डे के साथ बातचीत के दौरान, गॉर्जियस लेडी प्रियंका ने बताया था कि  पहली बार उन्होंने अपनी मां से निक जोनस की मुलाकात रात के 1 बजे करवाई थी.

Continues below advertisement

प्रियंका  ने शेयर किया निक जोनस से उनकी मां की पहली मुलाकात का किस्सा

अपनी उस मेमोरी को शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया था कि, ‘ मैंने अपने पैरेंट्स से इंट्रोडक्शन के लिए नहीं सोचा था. मैं यह भी भूल गई थी कि मां उस समय सोच चुकी होंगी. वह अभी भी मुझे इसके लिए परेशान करती हैं. दरअसल मैं उन्हें कॉल करना भूल गई थी क्योंकि रात का 1 बज रहा था और हम घर से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर थे. इसलिए जैसे ही मैंने निक को साथ ले जाने का फैसला किया, तब तक हमारा घर आ चुका था.’

रात 1 बजे कराई थी मुलाकात

प्रियंका आगे बताती हैं कि, ‘ मेरी मां हमें रात के 1 बजे देखकर चौंक गई थीं. उन्होंने उस समय नाइट गाउन पहना हुआ था और ये बात हम इसलिए नहीं भूल सकते थे क्योंकि यह मेरे लिए भी बहुत एंब्रेसिंग मोमेंट था. आप किसी लड़के को घर लाते हैं जो पूरी तरह अजनबी होता है औप वह उठकर चौंक गई थीं.’ अपनी मां के रिएक्शन को लेकर प्रियंका कहती हैं कि, ‘ वह उठीं और उन्होंने कहा- 1 सेंकंड, इसके बाद वह फौरन बाथरूम में गईं और लिपस्टिक लगाने लगी. उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि तुमने मुझे बताया क्यों नहीं था? मैं बाहर नहीं आने वाली हूं.’ इसके बाद मैंने कहा कि, ‘ अगर आपको बाहर ही नहीं आना है तो लिपस्टिक क्यों लगा रही हो? ‘

अपनी बुक 'अनफिनिश्ड’ को लेकर सुर्खियों में हैं प्रियंका

बता दें कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने संस्मरण ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बुक में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पास्ट के रिलेशनशिप को लेकर भी कई खुलासे किए हैं. इसके साथ ही चोपड़ा जोनास ने कहा कि उनकी बुक के 11 अध्याय इस बात को बताते हैं कि वह कौन थीं. “मैं अपने काम से कभी परिभाषित नहीं हुई, यही वजह है कि मेरे पास कई काम करने की क्षमता है. मुझे कभी विश्वास नहीं हुआ कि अगर मेरी अगली फिल्म अच्छा नहीं करती है, या अगर मुझे किसी फिल्म में प्रमुख हिस्सा नहीं मिलता है, तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा. मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया. मुझे इस आत्मविश्वास के साथ बड़ा किया गया था कि मैं कुछ भी करने के लिए चुन सकती हूं, जो मैं चाहती हूं.”

ये भी पढ़ें

BB 14 Winner Prediction: सोशल मीडिया ट्रेंड और सर्वे में छाई में रुबीना दिलाइक, बन सकती हैं इस सीजन की विनर

Bigg Boss 14 Winner Prize Money: विनर को ट्रॉफी के साथ मिलेगा इतना कैश प्राइज, जानिए पूरी Details

 
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola