Priyanka Chopra जल गई थी मिस वर्ल्ड इवेंट वाले दिन, कहा- किसी ने मुझे दिया था धक्का

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें मिस वर्ल्ड वाले दिन किसी ने धक्का मारा था जिसकी वजह से वो जल गई थीं.

Continues below advertisement
बॉलीवुड और हॉलिवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद इतिहास रच दिया था. हालांकि प्रियंका चोपड़ा के साथ उस वक्त स्टेज पर जाने से पहले एक दुर्घटना हुई थी और उन्होंने अपने बालों को अपने फेस पर ला कर उस चोट को ढका था. अपनी किताब में इस किस्से को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि, ‘जब मैंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो सबको मेरे चेहरे पर बालों की एक लट दिखाई दी होगी. लेकिन उस वक्त मैंने इसे बहुत कूल अंदाज में पेश किया. था.’
प्रियंका चोपड़ा इसकी असली वजह बताते हुए कहती हैं कि, ‘मैंने अपने चेहरे के आगे एक लट को फ्लॉन्ट जानबूझकर किया था. लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं था. मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी और वहां बैकस्टेज में तकरीबन 90 लड़कियां थीं, हर कोई यहां-वहां घूम रही थी और अपना हेयर और मेकअप करा रही थी. जब मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थीं जब किसी ने मुझे धक्का दे दिया. मैं जल गई और मेरी स्किन पर निशान पड़ गया.’
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि, ‘मेरे चेहरे पर बहुत बड़ा सा निशान पड़ गया था था जिसे मुझे छिपाना था और बालों का वो छल्ला अभी भी ठीक नहीं हुआ था. लेकिन जब भी मैं इस फोटो को देखती हूं तो ये सोचती हूं कि वो बालों का छल्ला 'जिसे मैंने जान बूझकर बनाया था.' क्या वाकई?
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola