Bigg Boss 14: फाइनल में मिली हार के बाद Rahul Vaidya ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं दुखी नहीं हूं

बिग बॉस सीजन 14 का खिताब रुबीना दिलैक ने जीत लिया है. वहीं, दूसरे नंबर पर रहे राहुल वैद्य ने कहा कि वे इस हार से निराश नहीं हैं बल्कि खुश हैं कि वे इस मुकाम तक पहुंचे. बता दें कि शो की विजेता रुबीना दिलैक को विनिंग टॉफी के साथ विनिंग अमाउंट के तौर पर भी 36 लाख रुपये भी दिए गए हैं.

Continues below advertisement

सिंगर राहुल वैद्य बिग बॉस सीजन 14 के फिनाले में टॉप 2 में पहुंचे लेकिन रुबीना दिलैक से हार गए. हालांकि, उनका कहना है कि वे अपनी हार से दुखी नहीं हैं, बल्कि वे तो इस बात से ही खासे खुश हैं कि वे इस विवादित रियलिटी शो को जीतने वाले टॉप-2 प्रतियोगी बने. शो का ग्रैंड फिनाले रविवार की रात को हुआ.

Continues below advertisement

बिग बॉस के घर में 140 दिन बिताने के बाद इस मुकाम तक पहुंचे राहुल ने बताया, "मैं बहुत खुश हूं. जिस दिन मैं इस शो में शामिल हुआ था, तब भी मैंने यहां तक पहुंचने की उम्मीद नहीं की थी. मैं टॉप 2 में पहुंचा और आश्चर्यजनक तौर पर मुझे इस बात का दुख नहीं है कि मैं जीत नहीं पाया." राहुल ने आगे कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अच्छे से यह गेम खेला और अब मैं अपने घर और गर्लफ्रेंड के पास वापस लौट रहा हूं."

दोनों के बीच रहा प्यार और नफरत का रिश्ता 

सीजन की विजेता रहीं रुबीना के साथ राहुल का प्यार और नफरत दोनों का रिश्ता रहा. वह कहते हैं, "हमें अब भी अपनी लड़ाई की शुरुआत के बारे में नहीं पता है लेकिन हमने वादा किया है कि हम इस लड़ाई को आगे लेकर नहीं जाएंगे. बल्कि जो कुछ भी बिग बॉस में हुआ, उसे बिग बॉस के घर पर ही छोड़कर जाएंगे. लिहाजा मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे के बीच कोई नेगेटिविटी नहीं चाहते हैं."

रुबीना ने बिग बॉस की टॉफी पर जमाया कब्जा 

बिग बॉस के घर में रुबीना का सफर बहुत ही चैलेंजिंग रहा. घर में एंट्री लेते ही बाकी प्रतिभागियों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था लेकिन वो टिकी रहीं. सलमान खान के साथ भी एक बार उनकी बहस हुई लेकिन ये एक्ट्रेस हार नहीं मानी.  शो के दौरान कंटेस्टेंट ने उन पर काफी उंगलियां उठाईं. किसी ने उन्हें स्ट्रिक्ट टीचर कहा तो किसी ने डोमिनेटिंग. खासतौर से इस मुद्दे को लेकर हर बार उनकी बहस राहुल वैद्य से हुई. घर में उनका सबसे ज्यादा झगड़ा राहुल वैद्य से ही हुआ. और फाइनल में दोनों के बीच ही कड़ा मुकाबला देखा गया. आखिरकार इस एक्ट्रेस ने बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें :-

Bigg Boss 14 Finale: राखी सावंत के नाम हुआ बिग बॉस का 14वां सीजन, Bigg Boss ने एक्ट्रेस की तारीफ में कही ये बातें

एकता कपूर ने महिलाओं की सेक्सुअलिटी पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola