तो इस वजह से Rahul Vaidya ने बिग बॉस के घर में किया था Disha Parmar को प्रपोज

राहुल वैद्या ने बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक के साथ अपनी दुश्मनी को लेकर तो काफी सुर्खियां बटोरी ही है. साथ ही में इस दौरान उनकी लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही. बता दें कि राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार को बिग बॉस के घर में ही शादी के लिए प्रपोज भी किया था.

Continues below advertisement

राहुल ने बिग बॉस में अपनी शानदार जर्नी से करोड़ो लोगों का दिल जीता है. राहुल के लिए भी बिग बॉस का सफर बहुत ही खास रहा है. क्योंकि यहीं आकर उन्होंने ये महसूस किया कि वो दिशा से प्यार करते हैं. और इसके बाद राहुल ने बिग बॉस के घर में ही दिशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था. राहुल ने बिग बॉस के घर में रहकर खुलकर दिशा से अने प्यार का इजहार किया.

Continues below advertisement

बिग बॉस के घर में मुझे प्यार का मतलब समझ आया है

वहीं अब राहुल ने इस पर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है. राहुल ने बताया कि, जब मैं घर के अंदर था, तो मैंने हर एक रिलेशन और इमोशन को समझा है.और इस सफर को मैं कभी नहीं भूल सकता. यहां मैंने अपनी जिंदगी का सबसे अहम फैसला लिया है. उस घऱ में ही मुझे महसूस हुआ था कि, मेरे जीवन में एक और ऐसा शख्स भी है, जो मेरे लिए बहुत खास हैं. और वो दिशा हैं. मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं और उन्हीं के साथ शादी करना चाहता हूं. यही वजह है कि मैंने नेशनल टीवी पर दिशा को प्रपोज किया.

दिशा हमेशा से ग्रैंड प्रपोजल चाहती थी

राहुल ने ये भी बताया कि, दिशा हमेशा यहीं चाहती थी कि अगर कोई उन्हें प्रपोज करें तो वो काफी ग्रैंड हो, लेकिन दिशा ने ये नहीं सोचा होगा कि वो प्रपोजल इतना ज्यादा ग्रैंड हो जाएगा. वहीं इससे पहले एक इंटरव्यू में राहुल ने शादी की डेट को लेकर कहा था कि, हमारी कोशिश है कि जून में शादी हो, लेकिन दिशा चाहें तो हम दिसंबर में भी शादी कर सकते है.

ये भी पढ़ें-

व्हीलचेअर पर बैठे Kapil Sharma ने कैमरा देखकर खोया आपा, कहे अपशब्द, Video वायरल

Happy Birthday Bhagyashree: सलमान के साथ पहली फिल्म थी ब्लॉकबस्टर लेकिन पति के लिए छोड़ दी एक्टिंग, 52 की उम्र में भी दिखती हैं बला की खूबसूरत

 
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola