Rajasthan Congress Crisis: इस बात को लेकर जिद पर अड़े सचिन पायलट, हाईकमान से जुड़े नेताओं से बोले- 'जब तक.
Sachin Pilot News: पायलट ने कहा कि बीजेपी राज में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई की मांग करना कांग्रेस विरोधी गतिविधि कैसे हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि हम जनता से कार्रवाई का वादा कर सत्ता में आए थे.
Continues below advertisement
image breaking news
Rajasthan Assembly Election 2023: चुनावी साल में राजस्थान कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. सचिन पायलट बीजेपी की राजे सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग पर अड़े हुए हैं और किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो पायलट हाईकमान से जुड़े नेताओं के सामने बीजेपी राज में हुए करप्शन पर कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर सीएम अशोक गहलोत पर फिर से सवाल खड़े किए. यही नहीं पायलट ने इस मुद्दे पर अपना स्टैंड बदलने से भी मना कर दिया.
Continues below advertisement