Video: पति रणवीर सिंह ने बताया कैसे दीपिका पादुकोण ने खून छलकते पैरो से किया था डांस, बोले- जहां हैं वो उनका हक है
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे ग्लैमरस और फैन्स के चहेते कपल्स में से एक है. दोनों ही स्टार ना सिर्फ इंडस्ट्री में खासे कामयाब है बल्कि शून्य से शुरुआत कर सफलता के शिखर तक पहुंचे हैं. रणवीर और दीपिका सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं. दोनों ही वक्त-वक्त पर एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी, काम और दोस्तों से जुड़े पोस्ट, वीडियो, तस्वीरें अपडेट करते रहते हैं.
वहीं दोनों के रिश्ते की बात करें तो कई मौकों पर दोनों का एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार देखने को मिल चुका है. दरअसल हाल ही में ड्रग्स कनेक्शन के फेर में फंसी दीपिका पादुकोण का काफी मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ा था. इस दौरान एनसीबी ने भी उनसे कड़ी पूछताछ की थी. इस पूरे दौर में दीपिका और रणवीर को कई कड़वे अनुभवों के साथ ही तीखी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी. इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स ने इस कपल के लिए काफी नफरत भरे कमेंट्स किए थे. अब काफी लंबे वक्त बाद रणवीर सिंह का पलटवार सामने आया है. रणवीर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही दीपिका के मुश्किल सफर और उनकी कामयाबी को लेकर लिखते हुए तंज कसने वालों को नसीहत दी है.
दीपिका पर उंगली उठाने वालों पर भड़के रणवीर दरअसल रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दीपिका के पैर दिखाई दे रहे हैं. दीपिका के पैरों पर कई बैंडैज बंधी हुई है और हालत काफी बुरी लग रही है. इसके अलावा वीडियो में रणवीर सिंह फिल्म रामलीला के दौरान डांस सीक्वेंस के शूट के दौरान का किस्सा बता रहे हैं. रणवीर बताते हैं कि इस सीन की शूटिंग में दीपिका ने बेहद कड़ी मेहनत की थी यहां तक कि उनके पैरों से खून बह रहा था लेकिन उन्होंने अपना काम पूरा किया. इस वीडियो के कैप्शन में रणवीर ने काफी तीखी नसीहत लिखी है. उन्होंने लिखा कि वो आज जो भी हैं अपनी कड़ी मेहनत से हैं और इसे उन्होंने अपनी योग्यता से हासिल किया है. आप कोई नहीं होते उनकी तरफ उंगली उठाने वाले.
Trending News
फिल्म 83 में साथ नजर आएंगे दीपिका और रणवीर वर्क फ्रंट की बात करें तो ये कपल जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करता दिख सकता है. रणवीर सिंह की अगली फिल्म 83 में दोनों की मशहूर पूर्व इंडियन क्रिकेट कप्तान कपिल देव और उनकी पत्नी के किरदार निभाते दिखाई देंगे.
Amitabh Bachchan Health: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, जल्द होगी सर्जरी
ये है वो सितारे जो अब तक नहीं है सोशल मीडिया पर, फैंस को है बेसब्री से इंतजार