एक्सप्लोरर

बादशाह और हनी सिंह के बीच खत्म हुई सालों पुरानी दुश्मनी, रैपर ने शुभकामनाएं देकर मनमुटाव पर लगाया विराम

रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच पिछले कई सालों से दुश्मनी चली आ रही थी. दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते थे. हालांकि अब बादशाह ने हनी सिंह के साथ विवाद खत्म कर दिया

Badshah Ends Dispute With Honey Singh: बादशाह इंडियन रैपर और सिंगर हैं. वह ज्यादातर एल्बम्स के लिए गाने गाते हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है. आज भले दी देश में कई रैपर्स आ गए हों, लेकिन एक वक्त था जब रैपर में सिर्फ हनी सिंह का सिक्का चलता था. उनके गाए कोई भी गाने के व्यूज करोड़ों में होते थे. उस दौर में बादशाह हनी सिंह के काम करते थे, लेकिन दोनों के बीच में एक वक्त पर दूरी आ गई थी. वह दूरी धीरे-धीरे दुश्मनी में बदल गई. लेकिन अब कई साल के बाद बादशाह ने हनी सिंह के साथ दुश्मनी पर विराम लगा दिया है. 

बादशाह ने खत्म किया विवाद
देहरादून में एक कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह ने अपने फैंस से कहा कि वह इन विवादों पर विराम लगाकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरे जीवन में एक दौर ऐसा भी था जब एक व्यक्ति के खिलाफ मेरे मन में द्वेष था, लेकिन अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं और उस द्वेष को छोड़ आगे बढ़ना चाहता हूं और वह व्यक्ति हैं हनी सिंह’. बादशाह ने आगे कहा, मैं कुछ गलतफहमी के कारण दुखी था. फिर जब हम साथ आए तो मुझे महसूस हुआ कि हमें जोड़ने वाले कम और तोड़ने वाले ज्यादा थे’. 

बादशाह ने हनी सिंह को दीं शुभकामनाएं
बादशाह आगे बोले, आज मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैंने वह दौर छोड़ दिया है और अब मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं. हालांकि बादशाह के इन कमेंट्स पर अभी तक हनी सिंह का कोई जवाब नहीं आया है. अब फैंस को उनके जवाब का बेसब्री से इंतजार है. बता दें बादशाह और हनी सिंह दोनों देश के टॉप रैपर्स में से एक हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. 

माफिया मुंडीर के लिए काम करते थे रैपर्स
करियर के शुरुआती दौर में दोनों रैपर्स एक बैंड के लिए साथ काम करते थे, जिसका नाम था माफिया मुंडीर में. इस बैंड में उनके साथ इक्का, लिल गोलू और रफ्तार जैसे रैपर्स भी थे. इस बैंड ने मिलकर ‘खोल बोतल', 'बेगानी नार बुरी' और 'दिल्ली के दीवाने’ जैसे कई गाने गाए थे, जो कि फैंस को काफी पसंद आए थे. हालांकि बाद में बादशाह और हनी सिंह के बीच अलगाव हो गया और दोनों का झगड़ा सार्वजनिक हो गया.

यह भी पढ़ें: पैपराजी को हर तस्वीर खींचने के मिलते हैं पैसे, Janhvi Kapoor ने खोला राज, बोलीं- 'हर सेलेब का है राशनकार्ड...'

About the author ABP News Bureau

टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है. 10 दिसंबर से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है. इस बेहद लंबे दौरे में टीम इंडिया को सफलता दिलाने के लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बल्लेबाजी को एक खास अप्रोच देने की कोशिश की है
Read More
Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget