Bigg boss 14 की जीत का जश्न जारी, Rubina Dilaik ने दोस्तों के साथ किया 'कोका कोला तू' पर डांस
बिग बॉस-14 जीतने के बाद ना सिर्फ रुबीना दिलैक इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में है. बल्कि वो जमकर जश्न भी मना रही है. पति अभिनव शुक्ला और अपने दोस्तों के साथ रूबीना लगातार पार्टी एन्जॉय कर रही है.
हाल ही में रुबीना ने अपने घर पर पार्टी देकर बिग बॉस-14 जीतने का जश्न मनाया था. वहीं इसके बाद अब रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला मुंबई के एक पब में पार्टी करते हुए स्पॉट किए गए है. इस सुपरहिट कपल के साथ इनके कई दोस्त भी पार्टी में शामिल दिखे. कीर्ति केलकर, राहुल लोहानी, गजाला शेख खान इस पार्टी में रुबीना और अभिनव के साथ मस्ती करते दिखाई दिए. इस पार्टी को लेकर रुबीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में रुबीना और उनके दोस्त 'कोका कोला तू' गाने की बीट पर थिरकते दिख रहे हैं. रुबीना ने डांस की ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की थी.
रुबीना और अभिनव ने फिर की दोस्तों के साथ पार्टी वहीं इससे पहले रुबीना जब शो जीतकर घर लौटीं तो उनके पति अभिनव शुक्ला ने उनके लिए एक शानदार होमकमिंग पार्टी रखी थी. इस पार्टी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. दरअसल अभिनव ने रुबीना के लिए एक ग्रैंड सरप्राइज प्लान किया था और अपने कई दोस्तों को भी इस पार्टी में इनवाइट किया था. जिसमें शरद केलकर, सृष्टि रोड, सुरवीन चावला, गजाला शेख समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हुए थे.
Trending News
ये भी पढ़ें-
TV TRP List: 'अनुपमा' और 'इमली' ने फिर किया टॉप, इंडियन आइडल 2020 टॉप 5 से बाहर
दोस्त के बेबी शॉवर पर Lisa haydon ने बेबी बंप के साथ किया डांस, वायरल हुई वीडियो