Salman Khan ने शेयर की ‘मेगा फोटो’, बॉलीवुड की कई हस्तियां आईं नज़र

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक मेगा सेल्फी पोस्ट की जिसमें वो गोविंदा, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और बॉबी देओल जैसे अभिनेताओं के साथ नजर आ रहे हैं.

Continues below advertisement

सलमान खान ने आज सोशल मीडिया पर एक स्टार सेल्फी साझा की है जिसमें एक्टर गोविंदा, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा और बॉबी देओल जैसे सितारों के साथ वह मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना को भी फोटो में देखा जा सकता है. यह फोटो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग के सेट से हैं. मेगा सेल्फी में क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक मीका सिंह, करण वाही और वलूचा डिसूजा भी शामिल हैं. बता दें कि सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 14 को पूरा कर लिया है.

Continues below advertisement

सलमान खान बिग बॉस 14 को खत्म करने के बाद अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग करने में बिजी हैं. लेकिन सलमान खान बिग बॉस 14 को बहुत याद कर रहे हैं जिसका उदाहरण उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा सकता है. उन्होंने अपने अकाउंट पर एक सेल्फी फोटो शेयर की है. सलमान खान बॉलीवुड की कई हस्तियों के साथ दिखाई दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'यहां तो एक सेल्फी बनती है. ये दुनिया की सबसे बड़ी म्यूजिक लीग है. चल मेगा सेल्फी लेले रे'

आपको बता दें, सलमान खान Indian Pro Music League की बात कर रहे हैं, जो जीटीवी पर आज 8 बजे से आने वाला है. शो का प्रीमियर एपिसोड शुक्रवार 26 फरवरी को प्रसारित होगा. प्रीमियर एपिसोड के दौरान, गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के लिए रूप तेरा मस्ताना गाना गाते हुए नजर आएंगे. सलमान खान की बात करें तो उनकी फिल्म राधे इसी साल मई के महीने में रिलीज की जाएगी.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola