×

एक्सप्लोरर

सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म में इस सुपरस्टार के साथ जलवा बिखेरती आएंगी नजर

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के फैंस उनको नए अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. अब जल्द ही सपना एक भोजपुरी फिल्म में नजर आएंगी, वह बड़े बजट वाली फिल्म होगी.

नई दिल्ली: फेमस हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इस बार एक भोजपुरी फिल्म में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी. उनके फैंस सपना को इस नए अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. अभी तक चर्चा गर्म थी कि सपना चौधरी किस भोजपुरी सुपरस्टार के साथ नजर आएंगी. अब यह बात साफ हो चुकी है कि सपना चौधरी भोजपुरी की इस फिल्म में एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ डांस करके फैंस का दिल जीतेंगी.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का नाम "मजनू" होगा. इस फिल्म का बजट भी काफी होगा और इसे सुशील वर्मा बना रहे हैं. इस फिल्म के गाने में निरहुआ और सपना चौधरी एक साथ नजर आएंगे. हरियाणवी गानों पर अपने डांस से तहलका मचाने वाली सपना चौधरी इस बार भोजपुरी गाना में तड़का लगाएंगी. इससे पहले सपना चौधरी मनोज तिवारी रवि किशन समेत कई भोजपुरी स्टार्स के साथ इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं. हालांकि निरहुआ के साथ पहली बार वे स्टेज शेयर करेंगी.

गौरतलब है कि सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी है और वे अपनी डांस की अदाओं से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं. अब तक उनके कई गाने पूरे देश में धूम मचा चुके हैं. उनके फैंस को उम्मीद है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी वे अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहेंगी. सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं.

हाल ही में सपना चौधरी का गाना चटक-मटक गाना लॉन्च हुआ था, जिसमें सपना का एक नया अंदाज दिखा था. इस गाने को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं. इस गाने से उनकी लोकप्रियता में और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. अब लोग सपना चौधरी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाते देखने के लिए तैयार हैं. सपना के गानों को को देशभर में काफी पसंद किया जाता है.

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget