सपना चौधरी ने शेयर किया नए गाने Milky का टीजर, हरियाणवी छोरी ने दिखाई अपने देसी अंदाज की झलक

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया सॉन्ग आने वाला है. इस गाने का नाम 'मिल्की' है. इस नए सॉन्ग का टीजर उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है. इस गानें में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वह बिल्कुल देसी गर्ल के अंदाज में दिख रही हैं.

Continues below advertisement

हरियाणवी डांसर और देसी क्वीन के नाम से पॉपुलर सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स से कहीं ज्यादा हैं. उनके डांस और लाइव परफॉर्मेंस को देखने के लिए लाखों लोग आते हैं. यूट्यूब पर उनकी परफॉर्मेंस से भरे गानों और म्यूजिक एल्बम को भी लाखों-करोड़ों व्यूज मिलते हैं. कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपने आने वाले नए का टीजर जारी किया है.

Continues below advertisement

सपना चौधरी के नए गाने का नाम 'मिल्की' है. इस गाने में सपना चौधरी बहुत खूबसूरत और देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं. इस गाने में सपना चौधरी के साथ विश्वजीत चौधरी ने परफॉर्म किया है. हरियाणवी सॉन्ग 'मिल्की' का टीजर 51 मिनट का है. इसका पिक्चराइजेशन कमाल है. ये गाना 24 फरवरी को व्हाइट हिल धाकड़ यूट्यूब चैनल पर लॉन्च होगा. इस गाने को विश्वजीत चौधरी और रुचिका जांगिड़ ने गाया है.

यहां देखिए सपना चौधरी के नए गाने का टीजर

सपना की खूबसूरती पर गाना

इस टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा,"मिल्की का टीजर यहां देखें." ये गाना पूरी तरह से सपना चौधरी की खूबसूरती पर फिल्माया गया है. उनके दूध से सफेद रंग पर गाना फिल्माया गया है. बता दें कि सपना चौधरी के डांस का दिवाना पूरा उत्तर भारत है. उन्हें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में काफी पसंद किया जाता है.

सोशल मीडिया पर हुईं एक्टिव

बता दें कि  सपना चौधरी सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान से बेटे के जन्म कई महीनों बाद वह एक्टिव हुई हैं. उन्होंने अपने काम और सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था. कमबैक के साथ ही वह अपने सुंदर और बेहतरीन फोटोशूट की तस्वीरें शेयर रही हैं.

ये भी पढ़ें-

तीसरी बार तलाक ले रही हैं किम कर्दाशियां, जानिए कान्ये वेस्ट से पहले कौन रहे उनके पति

Bigg Boss 14 Finale Voting: आज दोपहर 12 बजे तक खुली है वोटिंग लाइन्स, ऐसे करें अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए वोट

 
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola