Shahrukh Khan के बेटे Aryan Khan ने फ्लॉन्ट किए अपने एब्स, अपने दोस्त के साथ शेयर की फोटो

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की एक दोस्त के साथ शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

Continues below advertisement

शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने चेन्नई में आयोजित आईपीएल 2021 नीलामी में शिरकत की थी. यह पहली बार था जब आर्यन खान आईपीएल की नीलामी में शामिल हुए थे. कुछ ही समय में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं क्योंकि फैंस ने उनकी तुलना उनके पिता से की. आर्यन खान ने अपने बालों को ब्रश करने के तरीके से लेकर, पिता एसआरके की तुलना में सब कुछ हासिल किया. अब एक दोस्त के साथ आर्यन खान ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Continues below advertisement

हाल ही में सोशल मीडिया पर आर्यन खान की एक शर्टलेस फोटो इंटरनेट पर धूम मचा रही है. ऐसा लगता है कि आर्यन और उसके दोस्त तैरने का आनंद लेने के लिए गए थे. दोनों शर्टलेस होकर कैमरे में पोज देते हुए देखाई दे रहे हैं. इसी के साथ आर्यन खान अपनी इस फोटो में एब्स दिखाते नज़र आ रहे हैं. इसी के साथ आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

खिलाड़ियों की नीलामी के बीच सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहे शाहरुख के बेटे आर्यन खान और जूही चावला की बेटी जाहन्वी मेहता. शाहरुख खान और जय मेहता कोलकाता नाइट राइडर्स के जॉइंट ओनर्स हैं. ऑक्शन के दौरान ये दोनों स्टार किड्स मैनेजमेंट के बाकी सदस्यों के साथ बैठे थे. जिनकी एक फोटो जूही ने सोशल मीडिया पर शेयर की.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola