शकीरा के गाने पर संजय कपूर की बेटी Shanaya Kapoor ने किया बेली डांस, ऐसे लचकाई कमर कि देखकर पागल हुए लोग
Shanaya Kapoor Dance Video: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने एक बार फिर से अपने डांस का जलवा दिखाया है, जिसमें ये स्टारकिड जबरदस्त बेली डांस करतीं ननजर आ रहीं हैं. शनाया का ये वीडियो काफी वायरल हो रह है. यहां देखे वीडियो
शनाया कपूर बॉलीवुड की फेमस स्टारकिड में शुमार है. इन दिनों शनाया बेली डांस सीख रहीं है. शनाया अपने डांस को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियां बंटोर रहीं हैं. हाल ही में शनाया का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बार फिर से शनाया ने अपने डांस का जलवा दिखाया है.
शनाया कपूर का शानदार 'बेली डांस'
Trending News
शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शानदार बेली डांंस करतीं नजर आ रहीं है. शनाया के इस डांसिग वीडियोे क हर तरफ तारीफ हो रही हैं. वीडियो में शनाया ब्लैक ड्रेस में कापी गर्जियस दिखाई दे रहीं है. शनाया अपनी डांस टीचर संजना मुथरेजा के साथ शकीरा गाने पर जबरदस्त बेली डांस कर रहीं है.
डांस के लिए रोकी '60 सेकेंड' तक सांस
वीडियो में शनाया के डांस मूवमेंट के साथ ही उनकी अदाएंं भी देखने लायक हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि 'हालांकि, मैंने 60 सैकेंड तक सांस नहीं ली. संजना मुथरेजा के साथ ड्रम सोलो करना हमेशा ही सबसे बेस्ट टाइम रहा है'. स्लिम ट्रिम शनाया कपूर हर एक बीट पर जबरदस्त कमर लचका रहीं है. संजना और शनाया की जुगलबंदी देखने में काफी शानदार है.
शनाया का डांस देख फेंस हुए क्रेजी
शनाया का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस उनके डांसिंग स्किल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं शनाया की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे की मां ने भी इमोजी तारीफ की है. शनाया का ये वीडियो कितना पसंद किया जा रहा है, इस बात का अंदाजा आप इसके व्जूज से लगा सकते हैं.
इससे पहले भी शनाया ने अपने डांस का जलवा दिखाया था. उन्होंने संजना के साथ ही एक डांस वीडियो शेयर किया था. वाइट स्कर्ट और ट्यूब टॉप में शनाया काफी हट लग रहीं थी. इस वीडियो को शेयर करते हुए शनाया ने कैप्शन में लिखा था 'संजना के साथ कुछ अलग करने की कोशिश, स्कर्ट देने के लिए शुक्रिया सुहाना'
आपको बता दें कि शनाया एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की कजिन हैं. हाल ही में शनाया ने अपना इंस्टाग्रााम पब्लिक किया है. शनाया अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करतीं रहतीं है. उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है.
इसे भी पढ़ेंः Shilpa Shetty कातिलाना अंदाज में शूटिंग करने पहुंचीं, Flying Kiss दिया तो घायल हुए लोग, देखें तस्वीरें