क्यों बोलीं Shilpa Shetty- अगर यही हाल रहा तो फिर से लग जाएगा लॉकडाउन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का मजाकिया अंदाज हर जगह देखने को मिल जाता है. हाल में शिल्पा ने पैपराजी से कुछ ऐसा कहा कि उनकका वीडियो वायरल हो गया. यहां देंखे वायरल वीडियो

Continues below advertisement

'ऐसा ही हाल रहा तो लॉक डाउन फिर से शुरू हो जाएगा', ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये कहना है बॉलीवुड की हॉट एंड सिजलिंग एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का. दरअसल शिल्पा मुंबई में किसी काम से बाहर जा रहीं थीं, इस दौरान कई पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए कहा.

Continues below advertisement

पैपराजी को शिल्पा की सलाह, फिर से लॉकडाउन लग जाएगा

शिल्पा ने भी  उनका दिल ना तोड़ते हुए जमकर पोज दिए, यहां तक की फोटोग्राफर के कहने पर उन्होंने अपने चेहरे से मास्क भी हटा लिया. इस दौरान फोटोग्राफर उन्हें बार बार मूव करने के लिए बोल रहे थे, जिसके बाद शिल्पा ने मजाकिया लहजे में हसते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो लॉकडाउन फिर से शुरू हो जाएगा. शिल्पा के ऐसे बोलते ही वहीं मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे.

शिल्पा ने पैपराजी को दिए जमकर पोज

इस दौरान शिल्पा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं. वाइट स्लीवलेस टॉ और जींस पहने एक्ट्रेस का स्टाइल देखते ही बन रहा था. वहीं शिल्पा के मस्तीभरे अंदाज ने एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया. लेट होने के बावजूद उन्होंने पैपराजीज का दिल नहीं तोड़ा. शिल्पा ने मस्ती के साथ अपनी तस्वीरें क्लिक कराई साथ ही सलाह भी दे डाली.

शिल्पा का मस्ती भरा अंदाज

सोशल मीडिया पर शिल्पा का ये मस्ती भरा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को देखकर यूजर्ज जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

फिल्मों में वापसी को शिल्पा तैयार

शिल्पा काफी टाइम से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं लेकिन अब एक बार फिर से शिल्पा फिल्मों में कमबैक कर रहीं है. शिल्पा के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट है. जल्द ही वो फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगी जिसमें वो एक्टर परेश रावल के अपोजिट दिखेंगी.

 'हंगामा 2'  और  'निकम्मा' में नजर आएंगी शिल्पा

इन दिनों फिल्म  'हंगामा 2' की शूटिंग चल रही हैं. कुछ दिन पहले ही फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुंकी हैं. इसके अलावा शिल्पा फिल्म 'निकम्मा' में अभिमन्यु दसानी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. शिल्पा अपने  कमबैक को लेकर  काफी एक्सािटेड हैं वहीं एक्ट्रेस के फैन भी उन्हें दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं.

आपको बता दें कि शिल्पा भले ही फिल्मों से दूर रहीं हो लेकिन, सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहतीं है. आए दिन शिल्पा अपने वीडियो और फोटोज शेयर करतीं रहतीं है जिन्हें एक्ट्रेस के फैंस काफी पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें- 51 साल की उम्र में लोगों का दिल धड़का देती हैं Bhagyashree, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को देती हैं मात
Copy Cats: दीपिका की साड़ी कॉपी करती हैं मलाइका से लेकर ऐश्वर्या तक, एक हीरोइन ने नहीं बदली ज्वैलरी भी, देखिए एक जैसी तस्वीरें
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola