शिल्पा शेट्टी ने अभिमन्यु दसानी से क्यों कहा- 'मर्द को भी दर्द होता है', देखें वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने एक्टर अभिमन्यु दसानी को अनोके अंदाज में किया बर्थडे विश. शिल्पा ने अपने को स्टार अभिमन्यु का मजेदार वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

Continues below advertisement

बॉलीवुड की हॉट एंड सिजलिंग एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का मस्तमौला अंदाज और फनी अंदाज अक्सर देखने को मिल ही जाता है. शिल्पा अपने फनी नेचर की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती है. हाल ही में उन्होंने अपने कोस्टार अभिमन्यु दसानी को बर्थडे विश किया वो भी बेहद मजेदार अंदाज में.

Continues below advertisement

शिल्पा ने वीडियो शेयर कर अभिमन्यु को किया विश

दरअसल आज अभिमन्यु दसानी का जन्मदिन है. इस खास मौके पर शिल्पा ने फिल्म निकम्मा के सेट से अभिमन्यु का एक मजेदार वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है.

शिल्पा ने अभिमन्यु को किया कमेंट 'मर्द को भी दर्द होता है'

वीडियो की शुरूआत में अभिमन्यु कुछ बात करते हैं लेकिन ठंड की वजह से वो ठिठुरने लगते हैं. इस पर कमेंट करते हुए शिल्पा कहतीं है कि 'कोल्ड वेदर में मर्द को भी  दर्द होता' . अब आपको बता दें कि इस बात से आखिर अभिमन्यु का क्या कनैक्शन है.

शिल्पा ने अभिमन्यु को कहा 'निकम्मा'

दरअसल अभिमन्यु ने फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता'' फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था, यही वजह है कि शिल्पा ने उन्हें इस फिल्म के नाम से कमेंट किया. इसके आगे के वीडियो में अभिमन्यु सेट पर अपने को स्टार और शिल्पा के साथ म्सती कर रहे हैे तो कभी अपनी बॉडी बिल्डिंग का कमाल दिखा रहे हैं. इस वीडियो में एक जगह शिल्पा अभिमन्यु को मिकम्मा भी कहतीं नजर आ रहीं हैं.

शिल्पा का फनी अंदाज

इस वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने  कैप्शन भी दिया , उन्होंने लिखा कि ' हैप्पी वर्थडे,  मेरे कोस्टार से मेरे फ्रेंड बनने वाले अभिमन्यु, मैं तुम्हारी कामयाबी, प्यार और खुशी की कामना करती हूं, इसके आगो मैं दुआ करतीं हूं कि इस मर्द को कभी भी दर्द ना हो'. इसके साथ ही शिल्पा ने फनी इमोजी भी दिए.

शिल्पा का ये फनी  वीजडियो और फनी अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. और फैंस इस वीडयो की तारीफ भी कर रहे हैं.

फिल्म 'निकम्मा' में दिखेंगे शिल्पा और अभिमन्यु

आपको बता दें कि शिल्पा और अभिमन्यु फिल्म 'निकम्मा' में एक साथ नजर आएंगे. इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही है. फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकीं है. खबर है कि ये फिल्म '5 जून' को रिलीज होगी.

 यह भी पढ़ें-
Drugs मामले के बाद एक बार फिर सारा और रकुल ने करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के साथ की पार्टी, देखिए Inside Photos
In Pics: 50 की उम्र में चौथे बच्चे के पापा बने हैं सैफ अली खान, शाहरुख से संजय दत्त ये स्टार्स उठा चुके हैं 40 पार पिता बनने का सुख
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola