सलमान के बाद राखी की मदद के लिए आगे आए सोहेल खान, बोले- कोई भी जरूरत हो तो मुझे कॉल करें राखी

बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर और बिग बॉस 14 की बेस्ट एंटरटेनर राखी सावंत की मां जया सावंत इन दिनों कैंसर की बीमारी से जूझ रही है. वहीं सलमान खान के बाद अब उनके छोटे भाई सोहैल खान राखी की मदद के लिए आगे आए है. और राखी ने भी उनको मदद के लिए धन्यवाद कहा है.

Continues below advertisement

हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर आई राखी सावंत अपनी मां के ईलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रही है. राखी की मां जया कैंसर से पीड़ित है और मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती है. राखी की मां के लिए बॉलीवुड और टेलीविजन की हस्तियां ने मदद की है. वहीं अब सोहैल खान भी अब राखी की मदद के लिए आगे आए है.

Continues below advertisement

सोहैल खान ने की राखी सावंत की मदद

सोहैल ने इसके लिए एक वीडियो शेयर किया है जिसे राखी ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में सोहेल खान ने राखी की मां के जल्दी ठीक होने के लिए दुआ मांगी है. सोहैल ने कहा कि की राखी को अगर किसी भी मदद की जरूरत हो तो वो किसी भी वक्त उन्हें कॉल कर सकती है. वहीं राखी ने सोहैल की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा , वर्ल्ड के मेरे बेस्ट भाई, सोहेल भाई, सलमान भाई.

सोहैल ने मांगी राखी की मां के दुआ

सोहेल ने वीडियो में कहा कि, राखी,  माय डियर, आपको और आपकी मां को किसी चीज की जरूरत हो तो आप मुझे सीधा कॉल कीजिए. मैं उनसे कभी मिला नहीं लेकिन जानता हूं कि वो बहुत स्ट्रॉन्ग है.  मैं उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं. मैं बस यहीं कहूंगा कि आप उनका ध्यान रखें, बहुत जल्द सब ठीक हो जाएगा.

राखी की मां को हुआ  है कैंसर

बता दें कि राखी मां जया को पित्ताशय की थैली में ट्यूमर हुआ था. जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई. और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है.और उनकी कीमोथेरपी चल रही हैं. सलमान और सोहेल के साथ-साथ कविता कौशिक, विंदू दारा सिंह, कश्मीरा शाह, संभावना सेठ जैसे बहुत से टीवी सिलेब्रिटीज ने भी राखी की मदद की है.

ये भी पढ़ें-

नए घर को Aalia की तस्वीरों से सजाना चाहते हैं Ranbir, इसके लिए की है खास तैयारी

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की बिकिनी फोटो पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर मिली रेप की धमकियां

 
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola